आर्थिक राशिफल 21 अक्टूबर 2021: मेष-मिथुन को करियर-कारोबार में लाभ, जानें आपके लिए आज कैसा रहेगा दिन

Arthik Rashifal Today 21 october 2021: आर्थिक पक्ष की ओर से आज का दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. हालांकि व्यापार, निवेश और पैसों के लेन-देन के मामले में कुछ राशियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं सभी राशियों का हाल.

Advertisement
आर्थिक मोर्चे पर आज किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन? आर्थिक मोर्चे पर आज किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन?

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 6:42 AM IST

मेष- लाभ और प्रभाव में वृद्धि होगी. कारोबार में अच्छी सफलता के संकेत हैं. प्रबंधन से जुड़े कार्य बनेंगे. भेंट होगी. योजनाएं गति लेंगी. नवाचार बढ़ेगा.

वृष- करियर कारोबार सामान्य रहेगा. इच्छित मामले गति लेंगे. आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा. रुटीन रखेंगे. विवादों से बचें. निज कार्यों पर ध्यान रहेगा. पेशेवरता रखें.

मिथुन- करियर कारोबार के अवसर बढ़ेंगे. प्रयासों को गति मिलेगी. पेशेवरता से काम लेंगे. नए लोगों से लाभ होगा. शुभता का संचार रहेगा. महत्वपूर्ण निर्णय बनेंगे.

Advertisement

कर्क- प्रतिस्पर्धा एवं प्रबंधन को बल मिलेगा. नीति-नियमों का सम्मान करेंगे. अवसरों का लाभ उठाएंगे. जिम्मेदारी से कार्य करेंगे. प्रदर्शन संवरेगा. लाभ अच्छा रहेगा.

सिंह- करियर कारोबार में इच्छित परिणाम बन सकते हैं. अधिकाधिक समय दें. लाभ बढ़त पर रहेगा. पेशेवरता रखेंगे. अवसरों को भुनाएंगे. योजनाएं गति लेंगी.

कन्या- रुटीन बेहतर बनाए रखें. योजनानुसार आगे बढ़ें. लक्ष्य पर फोकस रखें. आर्थिक मामलों में आकस्मिकता रहेगी. धैर्य से काम लेंगे. पेशेवर बने रहें.

तुला- सभी के सहयोग से लक्ष्य पाएंगे. सुख सौख्य में वृद्धि होगी. कारोबारी सफल होंगे. इच्छित कार्यों को गति देंगे. स्थिर संपत्ति का लाभ उठाएंगे. आय संवरेगी.

वृश्चिक- सहजता से सफलता पाएंगे. जॉबवर्क में बेहतर रहेंगे. पेशेवरों को नए प्रस्ताव मिलेंगे. योजनाएं गति पाएंगी. मामले लंबित न रखें. अवसरों को भुनाएं. लाभ सामान्य है.

धनु- पेशेवर नजरिया रखेंगे. समस्याओं को दूर करेंगे. स्मार्ट वर्किंग पर जोर देंगे. कार्यक्षेत्र में जगह बनाएंगे. सफलता का प्रतिशत बेहतर रहेगा. उपलब्धियां बढ़ेंगी.

Advertisement

मकर- आवश्यक कार्यों में धैर्य रखें. वाणिज्यिक गतिविधियों को बल मिलेगा. उपलब्धियां अर्जित करेंगे. साझीदारों का सम्मान रखें. कार्य व्यापार में अधिकाधिक समय देंगे. लाभ अच्छा रहेगा.

कुंभ- धनागम अच्छा बना रहेगा. करियर कारोबार में उपलब्धियां पाएंगे. संपर्क संवाद संवार पर रहेगा. दीर्घकालीन योजनाओं पर फोकस रखें. यात्रा संभव है.

मीन- आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे. योजनाओं को गति देंगे. प्रयास फलित होंगे. उद्योग व्यापार में प्रभावी रहेंगे. बचत को बल मिलेगा. मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement