Mars Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, ऊर्जा और शौर्य का कारक माना जाता है. जब भी मंगल अपनी चाल या नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका सीधा असर व्यापार और करियर पर पड़ता है. 24 अप्रैल 2026 से मंगल देव रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध हैं, और मंगल का इस नक्षत्र में आना कई राशियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आएगा. विशेष रूप से 3 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं होगा. आइए जानते हैं किन लोगों की किस्मत बदलने वाली है.
रेवती नक्षत्र में मंगल का प्रभाव
रेवती नक्षत्र को धन और समृद्धि का नक्षत्र माना जाता है. मंगल जब इस नक्षत्र में कदम रखेंगे, तो लोगों के भीतर जोखिम लेने की क्षमता बढ़ेगी. व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी, जो लोग लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे, उन्हें राहत मिलने के योग बनेंगे.करियर के लिहाज से यह गोचर पदोन्नति और मान-सम्मान दिलाने वाला साबित होगा.
मेष राशि: करियर में नई ऊंचाइयां
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ है. आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी. यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो 24 अप्रैल के बाद आपको बड़े अवसर मिल सकते हैं. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी.
मिथुन राशि: व्यापार में होगा जबरदस्त लाभ
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से काफी मजबूत रहने वाला है. रेवती नक्षत्र का स्वामी बुध आपकी राशि का भी स्वामी है, इसलिए मंगल का यह गोचर आपको विशेष लाभ देगा. व्यापारियों के लिए यह समय विस्तार करने का है.
वृश्चिक राशि: अचानक धन प्राप्ति के योग
वृश्चिक राशि के स्वामी खुद मंगल देव हैं, इसलिए रेवती नक्षत्र में उनका जाना आपके लिए भाग्य के द्वार खोल देगा. आपको अचानक कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है. पैतृक संपत्ति के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने की उम्मीद है.
शुभ फलों के लिए क्या करें?
मंगल के शुभ प्रभाव को और बढ़ाने के लिए हनुमान जी की उपासना करें. प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना और जरूरतमंदों को लाल रंग की वस्तुएं दान करना लाभकारी रहेगा. इससे गोचर के दौरान आने वाली छोटी-बड़ी बाधाएं दूर होंगी .
aajtak.in