Lucky Rashi Holi: ग्रहों की चाल बदलते ही जीवन की दिशा भी बदलने लगती है. हर ग्रह समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करता है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में दिखाई देता है. अब होली से ठीक पहले ऊर्जा और पराक्रम के प्रतीक मंगल ने अपनी स्थिति बदल ली है. जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है.
इस समय मंगल अपनी उच्च राशि मकर में प्रभावशाली स्थिति में हैं. ज्योतिष में मंगल को साहस, नेतृत्व क्षमता, भूमि, संपत्ति और निर्णायक शक्ति का कारक माना जाता है. जब यह ग्रह मजबूत होता है, तो व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास, जोश और आगे बढ़ने की चाहत बढ़ जाती है.
क्या होने जा रहा है बदलाव?
3 मार्च को ऊर्जा और साहस के प्रतीक मंगल ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. इस दौरान उनका गोचर शतभिषा नक्षत्र में रहेगा, जिसे रहस्यमयी और अप्रत्याशित परिणाम देने वाला नक्षत्र माना जाता है. ज्योतिषीय दृष्टि से यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए खास तौर पर अनुकूल संकेत दे रहा है. जो होली के दिन से दिखनी शुरू होगी. विशेष रूप से मेष, कर्क और सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय प्रगति और नए अवसरों का संकेत बन सकता है.
मेष राशि
मेष राशि का स्वामी मंगल ही है, इसलिए इस राशि पर मंगल के परिवर्तन का प्रभाव अधिक स्पष्ट रूप से दिखाई देता है. इस गोचर के बाद अटके हुए कार्यों में तेजी आ सकती है. नौकरी में उन्नति, नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिलने की संभावना है. व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. जो समस्याएं लंबे समय से परेशान कर रही थीं, उनमें राहत मिल सकती है. करियर में सुधार, पदोन्नति या नई भूमिका मिलने के संकेत हैं. पारिवारिक माहौल सहयोगपूर्ण रहेगा, जिससे मानसिक तनाव कम होगा. आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे स्थिरता आने की संभावना है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर मान-सम्मान और उपलब्धियों में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है. सामाजिक प्रतिष्ठा में इजाफा हो सकता है. यदि किसी महत्वपूर्ण अवसर की प्रतीक्षा थी, तो शुभ समाचार मिल सकता है. आय के स्रोत मजबूत होंगे और खर्चों पर बेहतर नियंत्रण बना रहेगा.
aajtak.in