March 2026 Rashifal: साल की तीसरा महीना मार्च शुरू होने वाला है. मार्च का यह महीना कई मायनों में खास रहेगा. इस महीने सूर्य और शुक्र मीन राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां शनि देव पहले से विराजमान हैं. मीन राशि में सूर्य-शुक्र-शनि का त्रिग्रही योग भी बनेगा. दूसरा, इस महीने की शुरुआत में साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है. ये चंद्र ग्रहण भी होली के संयोग में पड़ रहा है. ऐसे में ज्योतिषविदों का कहना है कि होली पर ग्रहों की चाल तीन राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है. आइए जानते हैं कि ये दुर्लभ संयोग किन राशियों की लाभ देने वाला है.
वृषभ राशि
मार्च का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा. नया रोजगार या नई नौकरी मिलने की संभावना है. विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी. शादीशुदा लोगों को ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा. आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे. आसानी से धन की प्राप्ति होगी. खर्चे-निवेश जरूरत के हिसाब से ही रहेंगे. करियर के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. करियर में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा. व्यापार और निवेश से जुड़े लोगों खूब लाभ होगा.
तुला राशि
इस महीने तुला राशि के लोगों को भी भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग बनेंगे. नौकरी बदलने वालों को नया सुनहरा अवसर मिल सकता है. कोई अच्छा प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है. अटका या फंसा हुआ धन वापस आपके पास लौटेगा. अधिकारी वर्ग आपके काम से संतुष्ट रहेगा. आपके खिलाफ साजिश रचने वालों का पर्दाफाश होगा. आर्थिक परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं. सामाजिक पहचान और संपर्कों का विस्तार होगा.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह दौर प्रगति का संकेत दे रहा है. आर्थिक मामलों में प्रयास लाभकारी सिद्ध होंगे. उच्च शिक्षा से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं. नई नौकरी मिलने या पदोन्नति के योग बन रहे हैं. वाहन या कीमती वस्तुओं की खरीदारी संभव है. आपका आत्मविश्वास आपको बड़ी सफलता दिला सकता है. विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के लिए भी शुभ समाचार मिल सकता है. स्वास्थ्य बेहतर स्थिति में रहेगा. चोट-दुर्घटना से भी बचे रहेंगे.
aajtak.in