Mangaladitya Rajyoga 2026: 2 अप्रैल को बनेगा मंगलादित्य राजयोग, इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते

Mangaladitya Rajyoga 2026: मीन राशि में मंगलादित्य राजयोग के बनना कई राशियों को विशेष और शुभ परिणाम दे सकता है. तो आइए जानते हैं कि इस राजयोग का ज्योतिषीय महत्व क्या है और 2 अप्रैल को किन राशियों को लाभ मिल सकता है.

Advertisement
अप्रैल में सूर्य मंगल की युति से बनेगा मंगलादित्य राजयोग (Photo: ITG) अप्रैल में सूर्य मंगल की युति से बनेगा मंगलादित्य राजयोग (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:11 AM IST

Mangaladitya Rajyoga 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति और उनकी युति को काफी विशेष माना जाता है. जब दो बड़े ग्रह एक ही राशि में आते हैं तो विशेष योग बनते हैं, जिनका सीधा सीधा असर मानव जीवन पर भी देखने को भी मिलता है. ऐसा ही एक खास योग मंगलादित्य राजयोग है, जो सूर्य और मंगल की युति से बनता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 अप्रैल से मीन राशि में सूर्य और मंगल के एक साथ आने से यह राजयोग बनने जा रहा है. करीब 18 महीने बाद बनने वाला यह योग कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है. 

Advertisement

क्या है मंगलादित्य राजयोग?

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. यह आत्मबल, सम्मान, नेतृत्व क्षमता और प्रशासन से जुड़ा ग्रह माना जाता है. मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है, जो साहस, ऊर्जा, भूमि और पराक्रम के कारकग्रह माने जाते हैं. जब ये दोनों अग्नि तत्व वाले शक्तिशाली ग्रह एक ही राशि में आते हैं, तो मंगलादित्य राजयोग बनता है. ज्योतिष के अनुसार, यह योग व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ाता है और उसे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए यह राजयोग कई मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है. इस समय कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है. व्यापार करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं और आय के स्रोत भी बढ़ सकते हैं. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. हालांकि इस दौरान खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए आर्थिक योजना बनाकर चलना बेहतर रहेगा. 

Advertisement

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए भी यह योग लाभकारी माना जा रहा है. इस समय नौकरी में तरक्की या नई नौकरी मिलने के योग बन सकते हैं. विदेश से जुड़े कामों में भी सफलता मिल सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है और निवेश से लाभ मिल सकता है. हालांकि किसी भी निवेश से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना जरूरी रहेगा. 

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए यह राजयोग करियर और व्यापार के क्षेत्र में प्रगति दिला सकता है. नई योजनाएं सफल हो सकती हैं और कारोबार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं. इस समय वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना भी बन सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है और उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. हालांकि परिवार में माता की सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement