Mangal Shukra Nakshatra Gochar: ज्योतिष शास्त्र में जितना महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन कहलाता है, उतना ही विशेष नक्षत्र परिवर्तन भी होता है. नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सीधा सीधा व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगल और शुक्र का आज (6अप्रैल) नक्षत्र परिवर्तन हुआ है, जिससे कई राशियों के जीवन में खुशियां दस्तक देने वाली हैं.
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मंगल ऊर्जा, साहस, पराक्रम, शक्ति, और भूमि का मुख्य कारक माने गए हैं और ग्रहों का सेनापति भी कहा जाता है. वहीं, शुक्र सुख, ऐश्वर्य, विलासिता, प्रेम, सुंदरता और वैवाहिक सुख के मुख्य कारक माने जाते हैं. इन दोनों ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन ज्योतिष में विशेष भूमिका निभाता है. तो आइए जानते हैं कि मंगल और शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को लाभ होगा.
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
मंगल और शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का असर वृषभ राशि वालों के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है. इस दौरान कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है. निवेश से फायदा मिलने के संकेत हैं. जो लोग लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है. नया काम शुरू करने के लिए भी यह समय अनुकूल है. विदेश में नौकरी की कोशिश कर रहे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए भी यह समय सकारात्मक रह सकता है.
सिंह राशि (Leo Horoscope)
सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय राहत और सफलता लेकर आ सकता है. जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. कर्ज से छुटकारा मिलने के योग बन सकते हैं. बिजनेस करने वालों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है, जिससे लाभ होगा. नौकरी में भी नए अवसर सामने आ सकते हैं. परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा.
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
धनु राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से मजबूत बनने का है. आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को बेहतर विकल्प मिल सकता है. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. विदेश से जुड़े कामों में भी फायदा हो सकता है. कुल मिलाकर यह समय प्रगति और नए अवसरों से भरा रह सकता है.
aajtak.in