Mangal Nakshatra Parivartan 2026: महाशिवरात्रि पर मंगल का होगा नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों को होगा लाभ

Mangal Nakshatra Parivartan 2026: 15 फरवरी 2026 को मंगल ग्रह धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं. इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मेष, वृषभ, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के जीवन में खास सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जानिए करियर, संपत्ति, जॉब और पारिवारिक जीवन पर मंगल गोचर का क्या असर रहेगा.

Advertisement
महाशिवरात्रि पर मंगल का नक्षत्र परिवर्तन (Photo: ITG) महाशिवरात्रि पर मंगल का नक्षत्र परिवर्तन (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:46 PM IST

Mangal Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ऊर्जा, हिम्मत और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है. यह ग्रह इंसान के आत्मविश्वास और वैवाहिक जीवन पर भी असर डालता है. जब भी मंगल अपनी राशि या नक्षत्र बदलता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देता है. 15 फरवरी 2026 को मंगल अपने नक्षत्र धनिष्ठा में प्रवेश करने जा रहे हैं. यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए खास तौर पर शुभ संकेत लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों को इस दौरान लाभ मिलने के योग बन रहे हैं.

Advertisement

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी खुद मंगल हैं, इसलिए यह नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए ज्यादा प्रभावशाली हो सकता है. इस समय आपके अंदर नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है. परिवार में भी सकारात्मक माहौल बना रहेगा. व्यापार से जुड़े लोगों को मुनाफा मिलने के संकेत हैं. भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत हो सकते हैं.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए यह समय पारिवारिक सुख लेकर आ सकता है. यदि आप घर या जमीन खरीदने की सोच रहे थे तो अच्छी खबर मिल सकती है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. पुराने कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर में बदलाव के संकेत हैं. नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उन्हें अनुभवी लोगों से सही मार्गदर्शन मिलेगा. समाज में आपकी छवि मजबूत हो सकती है और सार्वजनिक क्षेत्र में पहचान बढ़ सकती है.

Advertisement

धनु राशि

धनु राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. अचानक से कोई अच्छा नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. लंबे समय से चल रही परेशानियों का समाधान मिलने के संकेत हैं. यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं और विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है. नियमित योग और ध्यान करने से सेहत बेहतर रहेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement