Mangal Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल में बदलाव का सीधा असर इंसान की किस्मत और जीवन पर पड़ता है. 11 मई 2026 से मंगल ग्रह केतु के नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे बहुत महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जा रहा है. मंगल ऊर्जा, साहस और एक्शन का ग्रह है, जबकि केतु अचानक बदलाव और कर्मों के फल से जुड़ा होता है. ऐसे में इन दोनों का मेल कुछ राशियों के लिए बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है. खासकर करियर, पैसा और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में नए अवसर बन सकते हैं.
मंगल की अच्छी स्थिति का प्रभाव
पंडितों के मुताबिक, मंगल की अच्छी स्थिति व्यक्ति के जीवन में अचानक धन लाभ या रुका पैसा मिलने के योग बनाती है. करियर में तेजी और नए अवसर लाती है. जमीन-प्रॉपर्टी से फायदा कराती है. पुराने विवाद या कोर्ट मामलों में राहत दिलाती है. आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में बढ़ोतरी लाती है.
इन राशियों की चमक सकती है किस्मत
मेष राशि
11 मई को मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि वालों की मेहनत रंग ला सकती है. आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. अचानक पैसा मिलने या निवेश से फायदा हो सकता है.
कर्क राशि
मंगल देवता की कृपा से भाग्य आपका साथ देगा. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में भी मुनाफा बढ़ने के संकेत हैं. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा.
मिथुन राशि
करियर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. आपकी मेहनत की तारीफ होगी. नए अवसर मिल सकते हैं. बिजनेस करने वालों को भी फायदा मिल सकता है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े फैसले आपके पक्ष में जा सकते हैं.
किन बातों का रखें ध्यान?
मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से हर व्यक्ति को जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा. गुस्से और विवाद से दूर रहना होगा. बड़ा निवेश सोच-समझकर करें. रिश्तों को नजरअंदाज न करें.
aajtak.in