Lucky Rashiyan: मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि 4 राशियों को करेगी मालामाल! बढ़ेगी इनकम और बचत

Lucky Rashiyan: ज्योतिष में ग्रहों की चाल का असर जीवन पर साफ दिखता है. 5 मई 2026 को मंगल और गुरु 90 डिग्री के कोण पर होंगे, जिससे केंद्र दृष्टि बनेगी. यह योग काफी प्रभावशाली माना जाता है.

Advertisement
मंगल-गुरु का योग मंगल-गुरु का योग

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:21 PM IST

Lucky Rashiyan: ज्योतिष में ग्रहों की चाल का सीधा असर इंसान के जीवन पर पड़ता है. जब भी दो बड़े और शुभ ग्रह किसी खास स्थिति में आते हैं, तो उसका प्रभाव कई राशियों के लिए खास बन जाता है. ऐसा ही एक महत्वपूर्ण संयोग 5 मई 2026 को बनने जा रहा है, जब मंगल और गुरु एक-दूसरे से 90 डिग्री के कोण पर होंगे. इस स्थिति को ज्योतिष में केंद्र दृष्टि कहा जाता है, जो काफी प्रभावशाली मानी जाती है.

Advertisement

यह योग खास इसलिए भी है क्योंकि मंगल ऊर्जा, साहस और निर्णय क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है, वहीं गुरु ज्ञान, विस्तार और शुभ फल देने वाला ग्रह माना जाता है. जब ये दोनों ग्रह केंद्र कोण पर आते हैं, तो जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. करियर, धन, रिश्ते और स्वास्थ्य हर पहलू पर इसका असर दिखाई दे सकता है. खास बात यह है कि इस दौरान कुछ राशियों के लिए यह योग भाग्य को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है. 

केंद्र दृष्टि का ज्योतिष महत्व

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब दो ग्रह 90 डिग्री के कोण पर होते हैं, तो उसे केंद्र दृष्टि कहा जाता है. इसे केंद्र योग भी कहा जाता है. यह स्थिति ऊर्जा का संतुलन बनाती है और व्यक्ति के जीवन में नई संभावनाओं के रास्ते खोलती है. अक्सर इस योग के बनने पर रुके हुए काम बनने लगते हैं. व्यक्ति को मानसिक व आर्थिक राहत मिलती है. 

Advertisement

कर्क राशि

इस समय परिवार का साथ आपको मजबूती देगा, मन में शांति बनी रहेगी. जो तनाव लंबे समय से परेशान कर रहा था, वह धीरे-धीरे कम होगा. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी,  बचत करने के अवसर मिलेंगे. अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए सही साबित हो सकता है.

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए यह समय रिश्तों को मजबूत करने वाला रहेगा. जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनेगा. आपसी समझ बढ़ेगी. युवाओं के लिए करियर में नई शुरुआत या नए मौके मिलने के संकेत हैं. साथ ही, आपको ऐसे लोगों का साथ मिलेगा, जो आगे बढ़ने में मदद करेंगे.

वृश्चिक राशि

इस अवधि में आपको प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिल सकता है, जिससे आपके रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं. अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो इस दौरान सही इलाज और राहत मिलने की संभावना है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों में सुधार लेकर आएगा. जो गलतफहमियां चल रही थीं, वे धीरे-धीरे दूर होंगी. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखने से आप बेहतर महसूस करेंगे. पहले किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. साथ ही, इस दौरान आप अपनी जरूरत की चीजों पर खर्च भी कर सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement