Angarak Yog 2026: शनि की राशि में दोहरी चाल चलेंगे ग्रहों के सेनापति मंगल! इस 1 राशि को रहना होगा सावधान

Angarak Yog 2026: 23 फरवरी 2026 को मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जहां पहले से राहु और सूर्य मौजूद हैं. मंगल-राहु की युति से बनने वाला अंगारक योग सिंह, कुंभ और मीन राशि के लिए चुनौतीपूर्ण संकेत दे रहा है. जानें इस गोचर का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा और किन उपायों से बचाव किया जा सकता है.

Advertisement
23 फरवरी को बनेगा मंगल राहु का अंगारक योग (Photo: ITG) 23 फरवरी को बनेगा मंगल राहु का अंगारक योग (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:38 PM IST

Mangal Gochar 2026 Rashifal: 23 फरवरी 2026 की सुबह मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. कुंभ में पहले से ही राहु और सूर्य मौजूद हैं, इसलिए यह गोचर सामान्य नहीं माना जा रहा. मंगल और राहु की युति को ज्योतिष में उग्र प्रभाव देने वाला योग कहा जाता है, जिससे कई लोगों के स्वभाव और परिस्थितियों में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में कुछ राशियों को विशेष सावधानी रखने की जरूरत होगी. तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.

Advertisement

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए यह समय रिश्तों और साझेदारी के मामलों में संवेदनशील हो सकता है. जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं. गुस्से में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है. इस दौरान शांत रहना और किसी भी बड़े आर्थिक फैसले से पहले सलाह लेना बेहतर रहेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का अपनी ही राशि में आना ऊर्जा तो देगा, लेकिन यही ऊर्जा बेचैनी या आवेश में भी बदल सकती है. जल्दबाजी में काम करना, जोखिम उठाना या लापरवाही से वाहन चलाना ठीक नहीं रहेगा. सेहत का ध्यान रखें और किसी भी बड़े निर्णय को थोड़ा टालना समझदारी हो सकती है.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह गोचर खर्च बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं और कार्यस्थल पर कुछ लोग विरोध भी कर सकते हैं. अपनी योजनाएं गोपनीय रखें और पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें.

Advertisement

मंगल राहु की युति से बचाव के उपाय

अगर इस समय कामों में रुकावट या तनाव महसूस हो, तो मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करना लाभकारी माना जाता है. शनिवार को शनि देव की उपासना भी मन को स्थिर रखने में मदद कर सकती है. साथ ही, रोजमर्रा के जीवन में धैर्य और संयम रखना ही सबसे बड़ा उपाय है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement