Mangal Gochar 2026: मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 23 फरवरी से इन 4 राशियों में बनेगा धन योग

23 फरवरी को मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से राहु, बुध, सूर्य और शुक्र का चतुर्ग्रही योग बना हुआ है. ज्योतिष के अनुसार, यह गोचर चार राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. इन राशियों को करियर-कारोबार के मोर्चे पर जबरदस्त लाभ मिल सकते हैं.

Advertisement
शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में मंगल का गोचर चार राशियों को शुभ परिणाम देगा. (Photo: ITG) शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में मंगल का गोचर चार राशियों को शुभ परिणाम देगा. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:08 AM IST

Mangal Gochar 2026: 23 फरवरी को ग्रहों के सेनापति मंगल का कुंभ राशि में गोचर होने वाला है. इस राशि में पहले से राहु, बुध, सूर्य और शुक्र चतुर्ग्रही योग बना रहे हैं. ऐसे में शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में मंगल का गोचर बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल व्यक्ति को शक्तिशाली और साहसी बनाता है. कुंडली में मंगल की स्थिति सही है तो इंसान के मुश्किल काम भी आसानी से बनने लगते हैं. आइए जानते हैं कि यह गोचर सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा.

Advertisement

मेष राशि 
मंगल आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे है. यह आय और इच्छाओं की पूर्ति का भाव होता है. मंगल के इस स्थान पर बैठने से आपको माता-पिता से आर्थिक सहायता मिलेगी. आपके जो कार्य लंबे समय से अटके थे, उनमें गति आएगी. व्यापारी वर्ग को विशेष लाभ मिलेंगे. साहस बढ़ेगी और न्यायिक मोर्चे पर लाभ मिलेगा.

वृष राशि 
मंगल आपके दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं. यह स्थान हमारे करियर और पिता से संबंध रखता है. आपको करियर में जबरदस्त सफलता मिल सकती है. अचल संपत्ति में इजाफा हो सकता है. संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा विवाद दूर होने वाला है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में राह मिलेगी. गृहस्थ जीवन बेहतरीन रहेगा. सेहत में सुधार होगा. 

वृश्चिक राशि 
मंगल आपके चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं. यह भाव भवन, भूमि, वाहन और माता से संबंध रखता है. ऐसे में मंगल गोचर के बाद आपको भूमि-भवन से संबंधित लाभ मिल सकते हैं. नए वाहन की खरीदारी संभव है. माता के सहयोग से जरूरी कार्य पूरे होंगे. इस दौरान आपके द्वारा किए गए प्रयोग विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं. कमाई के स्रोत एक से अधिक होने की संभावना है.

Advertisement

मकर राशि 
मंगल देव आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं. यह भाव धन और स्वभाव से संबंध रखता है. मंगल का यह गोचर आपको आर्थिक मोर्चे पर लाभान्वित करेगा. अन्न, धन की किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी. ससुराल पक्ष से लाभ के योग बनेंगे.  धार्मिक मामलों में सक्रियता बढ़ेगी. घर में कोई शुभ कार्य या धार्मिक अनुष्ठान संभव है. आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और आपके द्वारा लिए गए बड़े निर्णय कारगर सिद्ध होंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement