Mahalakshmi Rajyog 2026: 16 मार्च को बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Mahalakshmi Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में महालक्ष्मी राजयोग बहुत ही शुभ माना जाता है. 16 मार्च 2026 को इस योग का बनना बहुत ही विशेष माना जा रहा है. इस दौरान वृषभ, मिथुन और मकर राशि के लोगों को धन, करियर और तरक्की के अच्छे मौके मिल सकते हैं.

Advertisement
16 मार्च को मंगल चंद्रमा की युति से बनेगा महालक्ष्मी राजयोग (Photo: ITG) 16 मार्च को मंगल चंद्रमा की युति से बनेगा महालक्ष्मी राजयोग (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:27 PM IST

Mahalakshmi Rajyog 2026: पंचांग के अनुसार 16 मार्च 2026 को एक खास ज्योतिषीय संयोग बनने जा रहा है, जिसे महालक्ष्मी राजयोग कहा जाता है. यह योग मंगल और चंद्रमा के साथ आने से बनेगा. ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा और चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है, ऐसे में इन दोनों का संतुलन धन, सुख-सुविधा और तरक्की के संकेत देता है. इस योग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय ज्यादा फायदेमंद माना जा रहा है.

Advertisement

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब मंगल की दृष्टि चंद्रमा पर पड़ती है या दोनों ग्रह केंद्र या त्रिकोण भाव में मजबूत स्थिति में होते हैं, तब यह योग बनता है. कई बार इन दोनों की युति भी महालक्ष्मी योग बना देती है. इस दौरान अचानक धन लाभ, करियर में उन्नति और नए मौके मिलने की संभावना रहती है.

वृषभ

वृष राशि के लोगों के लिए यह योग करियर और धन के मामले में अच्छा संकेत दे रहा है. अचानक फायदा हो सकता है, खासकर निवेश या पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में. अगर नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो समय आपके पक्ष में रह सकता है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और सुविधाएं बढ़ेंगी.

मिथुन

मिथुन राशि के लिए यह योग किस्मत को मजबूत करने वाला माना जा रहा है. नए अवसर मिल सकते हैं और काम में विस्तार के योग बन रहे हैं. पार्टनरशिप में फायदा होगा और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को बेहतर विकल्प मिल सकते हैं. साथ ही यात्रा के भी संकेत हैं, जो आगे चलकर लाभ दे सकते हैं.

Advertisement

मकर

मकर राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से मजबूत साबित हो सकता है. अटके हुए पैसे मिलने के योग हैं और काम से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई भूमिका मिल सकती है, वहीं व्यापार में भी नए मौके सामने आ सकते हैं. आपकी बातों का असर लोगों पर ज्यादा दिखेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement