Guru Gochar: 60 दिन 3 राशियों के लिए गोल्डन पीरियड, तिजोरी भरने का आ गया समय!

Guru Gochar: 2 जून 2026 को गुरु कर्क राशि में प्रवेश कर हंस राजयोग बना रहे हैं. जानें जून से अक्टूबर तक किन 3 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा और किसे मिलेगा करियर में बड़ा उछाल.

Advertisement
जब गुरु कर्क जैसी शुभ राशि में गोचर करते हैं, तो वे अपनी पूरी शक्ति के साथ जातकों को आशीर्वाद देते हैं. जब गुरु कर्क जैसी शुभ राशि में गोचर करते हैं, तो वे अपनी पूरी शक्ति के साथ जातकों को आशीर्वाद देते हैं.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:14 AM IST

Guru Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा गुरु (बृहस्पति) का राशि परिवर्तन सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक माना जाता है.  2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे, जिससे एक अत्यंत शुभ और शक्तिशाली हंस राजयोग का निर्माण होने जा रहा है. जून से अक्टूबर तक का यह समय कुछ खास राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा.

Advertisement

हंस राजयोग का प्रभाव
जब गुरु कर्क जैसी शुभ राशि में गोचर करते हैं, तो वे अपनी पूरी शक्ति के साथ जातकों को आशीर्वाद देते हैं. 2 जून से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलने वाला यह 5 महीनों का गोल्डन पीरियड न केवल आर्थिक समृद्धि लाएगा, बल्कि करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी चार चांद लगाएगा.

इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत:

1. कर्क राशि (Cancer):
गुरु का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है, जिससे हंस राजयोग का सबसे अधिक लाभ आपको मिलेगा. यह समय आपके लिए लाइफ का गोल्डन फेज साबित हो सकता है. आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी .बिजनेस में निवेश करने के लिए यह सबसे सटीक समय है.

2. वृश्चिक राशि (Scorpio):
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह गोचर भाग्य बदलने वाला होगा. किस्मत का भरपूर साथ मिलने से आपके बिगड़े काम बनने लगेंगे. करियर के लिहाज से यह समय नई दिशा देने वाला होगा. अगर आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं .

Advertisement

3. मीन राशि (Pisces):
चूंकि गुरु आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए कर्क में उनका उच्च का होना आपके लिए खुशियों की सौगात लाएगा. यह समय क्रिएटिविटी और जबरदस्त कमाई का  है. इनकम के नए स्रोत खुलेंगे और पुराने निवेश से मोटा मुनाफा मिल सकता है. पारिवारिक जीवन में मिठास बढ़ेगी . प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement