Labh Yog: मंगल-गुरु का लाभ योग, इन 4 राशि वालों के घर जल्द लगेगा धन का अंबार

मंगल और बृहस्पति ग्रह जून के महीने में लाभ योग बनाने वाले हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह दुर्लभ संयोग चार राशि के जातकों के लिए शुभ सिद्ध हो सकता है. आइए जानते हैं कि इससे किन जातकों को लाभ मिलेगा.

Advertisement
जून में चार राशियों को अचानक धनधान्य का लाभ मिल सकता है. (Photo: ITG) जून में चार राशियों को अचानक धनधान्य का लाभ मिल सकता है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

Labh Yog: ग्रहों के सेनापति मंगल और देवगुरु बृहस्पति 28 जून को एक दूसरे से 60 डिग्री कोण पर स्थित होकर लाभ योग का निर्माण करेंगे. लाभ योग को त्रिएकादश योग भी कहा जाता है. ज्योतिषविदों का कहना है कि मंगल-गुरु के संयोग से बना लाभ योग चार राशि के जातकों को मालामाल करने वाला है. इन राशियों में ऊर्जा, साहस और पराक्रम की वृद्धि देखने को मिल सकती है. अचानक धनधान्य लाभ भी इन्हें हो सकता है. आइए विस्तार से जानते हैं.

Advertisement

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों का आत्मविश्वास ऊंचाई पर रहने वाला है. आप अपनी बात खुलकोर लोगों के सामने रख पाएंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय राहत देने वाला रहेगा. नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी के संकेत हैं. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं. रुका काम गति लेगा. जमीन-जायदाद से जुड़े समझौते लाभ देंगे.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को प्रभावशाली लोगों से जुड़ने का अवसर मिल सकता है. यह मेलजोल भविष्य में लाभकारी साबित होगा. समाज में आपकी अच्छी पहचान बनेगी. यदि माता या पिता का स्वास्थ्य कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा तो उसमें अब सुधार आने वाला है. परिवार में राहत का माहौल बनेगा. चोट-दुर्घटना से बचे रहेंगे. धन की स्थिति में सुधार आएगा.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को करियर में बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी. आर्थिक स्थिति जून तक मजबूत रह सकती है. विरोधी या प्रतिस्पर्धी शांत रहेंगे, जिससे आपके जरूरी काम समय पर पूरे होने में मदद मिलेगी. यह समय योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए सही दिख रहा है. शिक्षा आदि मामलों में परिणाम अच्छे मिलने वाले हैं.

Advertisement

मकर राशि
मकर राशि के जातक करियर में बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं. नौकरी या पेशे में नई उपलब्धि सामने आ सकती है. धन की स्थिति संवरेगी. कर्ज-उधार से बचे रहेंगे. विवाहित लोगों के जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ने के संकेत हैं. घर-परिवार के तनावपूर्ण माहौल सुधार आ सकता है. संतान पक्ष से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. सेहत में सुधार आने वाला है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement