Khappar Yog 2026: मई में महासंयोग या बड़ा संकट! राजयोगों के बीच बनेगा खतरनाक खप्पर योग, ये राशियां रहें अलर्ट

Khappar Yog 2026: मई से जून 2026 के बीच बनने वाला खप्पर योग कई लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है, खासकर 4 राशियों को इस दौरान ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होगी. इसका असर सिर्फ जीवन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देश-दुनिया में भी हलचल देखने को मिल सकती है.

Advertisement
मई के महीने में बनेगा बड़ा ग्रह संयोग! (Photo: ITG) मई के महीने में बनेगा बड़ा ग्रह संयोग! (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:59 PM IST

Khappar Yog 2026: जल्द ही मई का महीना शुरू होने वाला है. दरअसल, साल 2026 में मई का यह महीना दिलचस्प मोड़ लेने वाला है. एक तरफ मई के महीने में जहां बुधादित्य राजयोग, रुचक राजयोग और मालव्य राजयोग जैसे शुभ योग बन रहे हैं, वहीं दूसरी ओर खप्पर योग भी सक्रिय रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में खप्पर योग बहुत ही अशुभ योग माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, यह योग 1 मई से 29 जून 2026 तक प्रभाव में माना जा रहा है, जो कुछ लोगों के लिए उतार-चढ़ाव भरा समय ला सकता है. 

Advertisement

क्या है खप्पर योग?

वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, जब मंगल, शनि, सूर्य और राहु जैसे ग्रह अशुभ स्थिति में आकर नकारात्मक प्रभाव बनाते हैं, तब खप्पर योग बनता है. इस दौरान मानसिक तनाव, काम में रुकावट या अचानक परेशानियां बढ़ने की संभावना रहती है.

किन राशियों को रहना होगा ज्यादा सतर्क?

मिथुन राशि

इस समय मानसिक तनाव बढ़ सकता है. छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा सोचने की आदत परेशानी बढ़ा सकती है. काम बनते-बनते रुक सकते हैं. आर्थिक फैसलों में गलती नुकसान दे सकती है.

कन्या राशि

सेहत को लेकर लापरवाही करना भारी पड़ सकता है. साथ ही आसपास के लोग या विरोधी आपके खिलाफ सक्रिय हो सकते हैं. इसलिए अपनी योजनाओं को सोच-समझकर ही साझा करें और सतर्क रहें.

मकर राशि

ऑफिस में विवाद या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है, जिससे आपकी छवि प्रभावित हो सकती है. घर में भी किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है. ऐसे में धैर्य और संयम से काम लेना जरूरी होगा.

Advertisement

मीन राशि

इस दौरान आपके मन में असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है. फैसले लेने में दिक्कत होगी. खर्चे भी बढ़ सकते हैं. भावनाओं में बहकर लिए गए निर्णय रिश्तों को प्रभावित कर सकते हैं.

यह योग कब और कैसे बनता है?

खप्पर योग बनने के पीछे कई ज्योतिषीय कारण होते हैं. जैसे किसी महीने में पांच शनिवार, मंगलवार या रविवार का पड़ना या अमावस्या और संक्रांति का एक साथ आना. साल 2026 में 15 जून को सोमवती अमावस्या और मिथुन संक्रांति का संयोग इस योग को और ज्यादा प्रभावी बना देगा.

क्या असर देखने को मिल सकता है?

ज्योतिष में इस योग को अशुभ माना जाता है. इसके दौरान देश-दुनिया में अस्थिरता, तनाव या बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. प्राकृतिक आपदाएं, आर्थिक उतार-चढ़ाव, दुर्घटनाएं या सामाजिक तनाव जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं. इसलिए इस समय सतर्क रहना जरूरी बताया जाता है.

क्या सच में बहुत खतरनाक है?

अक्सर इस योग को लेकर डर फैलाया जाता है, लेकिन हर स्थिति में इसे 'विनाशकारी' कहना सही नहीं है. यह समय चुनौतियां जरूर ला सकता है, लेकिन सही सोच और सतर्कता से इससे बचा भी जा सकता है. ग्रहों का असर हमारे कर्म और फैसलों के साथ मिलकर ही परिणाम देता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement