Ketu Nakshatra Parivartan 2026: केतु की बदली चाल, दिसंबर तक इन 3 राशियों की राह नहीं आसान

केतु 29 मार्च से लेकर 5 दिसंबर तक अपने ही नक्षत्र मघा में रहेगा. ज्योतिष गणना के अनुसार, इस नक्षत्र में संचरण करते हुए केतु तीन राशियों को परेशान कर सकता है. इन राशियों को आर्थिक और करियर के मोर्चे पर बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

Advertisement
मघा नक्षत्र में केतु का संचरण कुछ राशि वालों के लिए अच्छा नहीं है. (Photo: ITG) मघा नक्षत्र में केतु का संचरण कुछ राशि वालों के लिए अच्छा नहीं है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:17 PM IST

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: 29 मार्च को पाप ग्रह केतु ने नक्षत्र परिवर्तन किया है. केतु ने अपने ही नक्षत्र मघा में प्रवेश किया है. अब इस नक्षत्र में केतु 5 दिसंबर तक रहने वाला है. ज्योतिषविदों का कहना है कि इस नक्षत्र में केतु का संचरण कुछ राशि वालों के लिए अच्छा नहीं है. इसलिए इन राशियों को दिसंबर तक बहुत संभलकर रहना होगा. केतु आपकी आर्थिक स्थिति पर दबाव डाल सकता है, जिससे धन हानि या निवेश में नुकसान जैसी दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है.

Advertisement

कन्या राशि
कन्या राशि राशि वालों के लिए समय चुनौतिपूर्ण हो सकता है. अजनबी लोगों से आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा. आपके भोलेपन का कोई गलत फायदा उठा सकता है. गलत संगत या गलत व्यक्ति के साथ संपर्क आपको किसी बड़ी मुसीबत में फंसा सकता है. इसलिए बहुत सावधानी से काम लें. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें. फिलहाल निवेश की योजनाओं से दूर रहें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के धन, कारोबार के लिए भी केतु का नक्षत्र परिवर्तन ठीक नहीं लग रहा है. जरा सी लापरवाही बड़े नुकसान की वजह बन सकती है. कर्ज, उधार या निवेश में डाली गई राशि डूब सकती है. पढ़ाई-लिखाई करने वालों के लिए समय दिक्कत भरा साबित हो सकता है. भ्रम-भटकाव की स्थिति से परेशान हो सकते हैं. परिवार के सदस्यों से मनमुटाव हो सकता है. छात्रों की एकाग्रता भंग होने से पढ़ाई-लिखाई में बड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.

Advertisement

मीन राशि
करियर, रोजगार के लिहाज से यह अवधि कुछ खास नहीं रहने वाली है. धनधान्य का नुकसान संभव है. रुपए-पैसे को लेकर किसी से विवाद बढ़ सकता है. पैतृक संपत्ति में भी झटका लगने की संभावना है. किसी अच्छी प्रॉपर्टी का सौदा भी आपके हाथ से फिसल सकता है. रिश्ते-नातों की बात करें यह समय आपके लिए भी अच्छा नहीं दिख रहा है. दांपत्य जीवन प्रभावित हो सकता है. पार्टनर के साथ अनबन के कारण घर में मन कम लगेगा. रिश्तों की बाधा संभव है.

उपाय
अपने ईष्टदेवों का नियमित स्मरण करें. आप जिस भी भगवान को मानते हों, उनकी पूजा करें. ॐ केतवे नमः मंत्र का जाप करने से भी आपको लाभ होगा. इसके अलावा काले कुत्ते को रोटी, पक्षियों को दाना और जरूरतमंदों को दान देने से भी आपकी समस्याएं कम हो सकती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement