Jupiter Transit 2026: देवगुरु बृहस्पति (Jupiter) का गोचर हर साल होता है, लेकिन कुछ बदलाव ऐसे होते हैं जो पूरे साल की दिशा ही बदल देते हैं. 2026 उन्हीं खास सालों में से एक है, जब गुरु न सिर्फ अपनी चाल बदलेंगे बल्कि ऐसी स्थिति में प्रवेश करेंगे, जो कई राशियों के लिए किस्मत के दरवाज़े खोल सकती है. खास बात ये है कि जब गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे, तब एक बेहद शुभ राजयोग भी बनेगा. जो जीवन में अचानक उन्नति, धन और सम्मान दिलाने वाला माना जाता है.
गुरु गोचर 2026: दो बड़े परिवर्तन
साल 2026 में गुरु दो बार राशि परिवर्तन करेंगे. पहला गोचर 2 जून 2026 को होगा, जब गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 31 अक्टूबर 2026 को गुरु सिंह राशि में गोचर करेंगे. लेकिन कर्क राशि में गुरु का प्रवेश खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इस दौरान हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा, जो अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है. अब जानते हैं किन राशियों को इस गोचर से जबरदस्त लाभ मिलेगा
कर्क राशि (Cancer):
गुरु आपकी ही राशि में गोचर करेंगे, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव तेज़ी से देखने को मिलेंगे. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. आय के नए स्रोत बनेंगे. पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है. नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.
वृषभ राशि (Taurus):
यह गोचर आपके लिए आर्थिक रूप से बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. बिजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है. आय में अचानक उछाल आएगा. परिवार, खासकर माता-पिता का सहयोग मिलेगा. विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता के योग हैं.
वृश्चिक राशि (Scorpio): आपके लिए यह समय किस्मत का पूरा साथ लेकर आ सकता है. अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. पैतृक संपत्ति से फायदा मिलेगा. विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
मीन राशि (Pisces): गुरु का यह गोचर करियर और आर्थिक मामलों में बड़ी छलांग दिला सकता है. करियर में ग्रोथ और नए मौके मिलेंगे. शेयर बाजार से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा. घर में नए सदस्य के आने की संभावना है. आध्यात्मिक रुचि में वृद्धि होगी. आय में बढ़ोतरी होगी.
aajtak.in