Vastu Upay: घर में पैसा टिकता नहीं? घर की इस दिशा में लगाएं ये पौधा, बदल जाएगी किस्मत!

Vastu Upay: जेड प्लांट (क्रसुला) केवल एक पौधा नहीं, बल्कि धन का चुंबक है. वास्तु के अनुसार इसे घर में कहाँ और कैसे रखें? जानें आर्थिक तंगी दूर करने के आसान और अचूक वास्तु टिप्स.

Advertisement
जेड प्लांट वास्तु जेड प्लांट वास्तु

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:37 AM IST

Vastu Upay : कई बार ऐसा होता है कि आप मेहनत तो बहुत करते हैं, लेकिन घर में पैसा टिकता नहीं है या बचत नहीं हो पाती,वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका जिम्मेदार आपके घर में पॉजिटिव ऊर्जा की कमी हो सकती है. इसे सुधारने के लिए आप 'जेड प्लांट' (जिसे 'क्रसुला' भी कहते हैं) घर में लगा सकते हैं. इसे 'लकी प्लांट' या 'धन चुंबक' माना जाता है. इसकी पत्तियां छोटी और गोल होती हैं, जो देखने में बिल्कुल सिक्कों (Coins) जैसी लगती हैं. माना जाता है कि जैसे-जैसे यह पौधा बड़ा और हरा-भरा होता है, वैसे-वैसे घर में सुख-शांति और पैसा भी बढ़ने लगता है. 

Advertisement

इसे कहां और कैसे रखें? 
इसे घर के मुख्य द्वार (Main Gate) पर रखना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि यह बाहर की बुरी ऊर्जा को अंदर आने से रोकता है. 
अगर आप घर में पैसा चाहते हैं, तो इसे उत्तर दिशा में रखें. वहीं, अगर आप चाहते हैं कि परिवार के लोग स्वस्थ रहें और मान-सम्मान बढ़े, तो इसे पूर्व दिशा में रखें. अगर काम में मन नहीं लग रहा या तरक्की रुकी है, तो अपने ऑफिस की मेज पर एक छोटा जेड प्लांट रखें.

ध्यान रखें कि पौधा मुरझाए नहीं. इसकी पत्तियों पर धूल न जमने दें, उन्हें समय-समय पर पोंछते रहें. इसे कभी भी टॉयलेट या बाथरूम के पास न रखें, क्योंकि वहां की गंदगी से पौधे की सकारात्मक शक्ति कम हो जाती है. 

क्यों घर में जेड प्लांट लगाना है बेहद खास?
कम देखभाल की जरूरत- जेड प्लांट की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बहुत ज्यादा पानी या धूप की जरूरत नहीं होती. आप इसे घर के अंदर (Indoors) भी रख सकते हैं. यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जिनके पास पौधों की देखभाल के लिए ज्यादा समय नहीं होता.

Advertisement

सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत- वास्तु के अनुसार, यह पौधा घर के माहौल को शांत और खुशहाल बनाता है. इसकी हरियाली आंखों को सुकून देती है,  मानसिक तनाव कम करने में मदद करती है, जिससे घर में आपसी कलह दूर होती है. सुख-शांति बढ़ती है.

उपहार में देना है शुभ
जेड प्लांट किसी को उपहार में देने के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है. जब आप इसे किसी अपने को गिफ्ट करते हैं, तो यह उनके जीवन में भी सौभाग्य और तरक्की की कामना का प्रतीक माना जाता है.

गमले का रंग भी है जरूरी
वास्तु एक्सपर्ट्स का मानना है कि जेड प्लांट को हमेशा सही रंग के गमले में लगाना चाहिए. लाल, सुनहरा (Golden) या मिट्टी के रंग (Terracotta) के गमले इसके शुभ प्रभावों को कई गुना बढ़ा देते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement