Hindu Nav Varsha 2026: 19 मार्च से हिंदू नववर्ष 2083 की शुरुआत होने जा रही है. इस नववर्ष का नाम 'रौद्र संवत्सर' है, जिसके राजा बृहस्पति और मंत्री मंगल रहने वाले हैं. नववर्ष की शुरुआत एक बड़े ही दुर्लभ संयोग में होने जा रही है. नववर्ष की शुरुआत में राजा बृहस्पति के स्वामित्व वाली मीन राशि में चतुर्ग्रही योग रहेगा. सूर्य, चंद्रमा, शुक्र और शनि मिलकर मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बनाएंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि वैसे तो यह नववर्ष कई राशियों के लिए शुभ दिख रहा है. लेकिन सिर्फ आर्थिक मोर्चे की बात की जाए तो यह हिंदू नववर्ष दो राशियों को विशेष लाभ देगा.
तुला राशि
हिंदू नववर्ष 2083 तुला राशि के लोगों के लिए उन्नति के नए अवसर लेकर आ सकता है. आपकी राशि के स्वामी शुक्र की मजबूत स्थिति आपको खूब लाभ देगी. नौकरी और करियर से जुड़े मामलों में नए मौके मिल सकते हैं. जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें भी सफलता मिलने की संभावना है. खर्चों में कमी आएगी. आय के स्रोत बढ़त पर रहेंगे. रुका या अटका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा. निवेश की योजनाओं को बल मिलेगा.
उपाय
शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करें. दूध, चावल, चीनी, दही या किसी भी सफेद चीज का दान करने से शुक्र देव की कृपा आप पर बनी रहेगी. भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की संयुक्त पूजा आपके लिए लाभकारी रहेगी.
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए भी हिंदू नववर्ष 2083 बेहद अनुकूल लग रहा है. आय के नए साधन बनने की संभावना है. इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. धन-संपत्ति को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद खत्म होने वाला है. किसी बड़े कर्ज या लोन के भुगतान से इस वर्ष आपको राहत मिलेगी, जिसके बाद धन का संचय कर पाना आपके लिए थोड़ा आसान होगा. घर के अन्य सदस्यों से भी आर्थिक सहयोग मिलता रहेगा.
उपाय
धनु राशि के स्वामी स्वयं देवगुरु बृहस्पति हैं. हर बृहस्पतिवार भगवान विष्णु की आराधना करें. और ॐ बृं बृहस्पतये नमः या ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः मंत्र का 108 बार जाप करें.
aajtak.in