Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जी की 4 प्रिय राशियां, कुंभ सहित इनके संकट जल्दी दूर करते हैं बजरंगबली

इस साल हनुमान जयंती का महापर्व 2 अप्रैल को मनाया जाएगा. ज्योतिषविदों की मानें तो कुछ राशियों पर बजरंगबली की विशेष कृपा रहती है. आइए जानते हैं कि इस वर्ष इन राशियों पर हनुमान जी की कैसी कृपा रहने वाली है.

Advertisement
इस साल हनुमान जयंती का महापर्व 2 अप्रैल को मनाया जाएगा. (Photo: Pexels) इस साल हनुमान जयंती का महापर्व 2 अप्रैल को मनाया जाएगा. (Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:38 PM IST

Hanuman Jayanti 2026: चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को हनुमान जयंती का त्योहार मनाया जाता है. मान्यता है कि इसी दिन महावीर बजंरगबली का जन्म हुआ था. इस साल हनुमान जयंती का महापर्व 2 अप्रैल को मनाया जाएगा. ज्योतिषविदों की मानें तो कुछ राशियों पर बजरंगबली की विशेष कृपा रहती है. इन राशियों के जीवन में आने वाली बाधाओं को हनुमान जी जल्दी हर लेते हैं. आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

Advertisement

मेष राशि
मेष राशि का स्वामी मंगल होने की वजह से उन पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती है. मान्यता है कि इस राशि के लोग जब भी बजरंगबली को सच्चे मन से पुकारते हैं, तो उनकी परेशानी जरूर दूर होती हैं. महावीर बजरंगी की नियमित पूजा से इन्हें आर्थिक लाभ मिलता है. करियर में उन्नति होती है. और रोग-बीमारियां दूर होती हैं.

सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी सूर्य हैं जिन्हें हनुमान जी का गुरु भी माना जाता है. इस राशि के लोग हनुमान जी को अत्यंत प्रिय हैं. मान्यता है कि इस राशि के जो लोग हनुमान जी की शरण में रहते हैं, उनके जीवन में दूसरों की तुलना में बहुत कम संघर्ष होता है. कम उम्र में ही सुख-सुविधाएं और प्रगति के अवसर इनके जीवन में आने लगते हैं.

Advertisement

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल हैं. इसलिए हनुमान जी की उपासना इनके लिए विशेष फलदायी मानी जाती है. ज्योतिषविदों की मानें तो हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से इनका आर्थिक संकट बड़ी जल्दी दूर हो जाता है. दुर्घटना-चोट या किसी बला का साया भी अपना रास्ता बदल लेता है. इन जातकों पर हमेशा हनुमान जी की कृपा बनी रहती है.

कुंभ राशि
कुंभ राशि का स्वामी शनि ग्रह है. पौराणिक कथा के अनुसार, हनुमान जी ने ही शनि को रावण की कैद से आजाद कराया था. इसलिए इस राशि पर उनकी खास कृपा रहती है. हनुमान जी के आशीर्वाद से इन्हें कर्ज, तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है. इनके नाम का स्मरण करने से घर की नकारात्मकता भी दूर होती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement