Grah Gochar 2026: मई में लगेगी ग्रहों की चौकड़ी! बनेंगे ये राजयोग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

Grah Gochar 2026: मई 2026 में बुध, मंगल, शुक्र और सूर्य के गोचर से कई शुभ राजयोग बन रहे हैं. इन ग्रहों की चाल बदलने से कुछ राशियों के जीवन में धन, करियर और सुख-समृद्धि के नए अवसर आ सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि किन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ.

Advertisement
ग्रह गोचर 2026 (Photo: ITG) ग्रह गोचर 2026 (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:11 PM IST

Grah Gochar 2026: मई 2026 का महीना शुरू होने वाला है और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह समय काफी खास रहने वाला है. इस महीने कई प्रमुख ग्रह अपनी स्थिति बदलने जा रहे हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा. खास बात यह है कि इन ग्रहों के गोचर से कई शुभ राजयोग भी बनेंगे, जो कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. दरअसल, मई की शुरुआत में 1 मई को बुध ग्रह मेष राशि में अस्त होंगे. इसके बाद 11 मई को मंगल मेष राशि में प्रवेश करेंगे. वहीं 14 मई को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेंगे और 15 मई को सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. इसी दिन बुध भी वृषभ राशि में पहुंच जाएंगे. महीने के अंत में 26 मई को बुध फिर से उदित हो जाएंगे.

Advertisement

इन ग्रहों की स्थिति में बदलाव के चलते कई महत्वपूर्ण राजयोग बनेंगे. 2 मई को रुचक राजयोग बनेगा. इसके बाद 11 मई को शुक्र और गुरु के संयोग से द्विद्वादश राजयोग का निर्माण होगा. 14 मई को गुरु-शुक्र की युति से गजलक्ष्मी और विपरीत राजयोग बनेंगे. वहीं मई के आखिरी दिनों में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने की संभावना है. इन सभी योगों और गोचर का प्रभाव कुछ राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए मई का महीना काफी अच्छा साबित हो सकता है. इस दौरान मंगल का प्रभाव मजबूत रहेगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. धन से जुड़ी स्थितियां भी बेहतर हो सकती हैं और करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा.

Advertisement

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना राहत भरा रह सकता है. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. अगर आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल हो सकता है. निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं और परिवार से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय नए अवसर लेकर आ सकता है. इस महीने आप कुछ नया सीख सकते हैं, जो भविष्य में काम आएगा. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप अपनों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं.

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए मई का महीना सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. कामकाज में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको सराहना मिलेगी. आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं और आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं. परिवार में कोई शुभ अवसर आ सकता है, जिससे खुशियों का माहौल रहेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement