Gajlakshmi Yog: साल का सबसे बड़ा राजयोग, 4 राशियों की लग सकती है लॉटरी!

Gajlakshmi Rajyog 2026: आने वाले महीने यानी मई में साल 2026 का सबसे बड़ा राजयोग बनने जा रहा है. जानें किन 4 राशियों की रातों-रात बदल सकती है किस्मत और किसे मिलेगा छप्परफाड़ धन लाभ.

Advertisement
गजलक्ष्मी राजयोग तब बनता है जब बृहस्पति शुभ स्थिति में होकर संपत्ति और समृद्धि के भावों को प्रभावित करते हैं. गजलक्ष्मी राजयोग तब बनता है जब बृहस्पति शुभ स्थिति में होकर संपत्ति और समृद्धि के भावों को प्रभावित करते हैं.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:58 PM IST

Gajlakshmi Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा बृहस्पति (गुरु) का गोचर सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक माना जाता है. मई में देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं. गुरु का यह गोचर एक अत्यंत शुभ और शक्तिशाली राजयोग का निर्माण करेगा, जिसे गजलक्ष्मी राजयोग कहा जाता है. नाम के अनुरूप ही, यह योग हाथी जैसी शक्ति और लक्ष्मी जैसी संपन्नता लेकर आता है. जब कुंडली में गजलक्ष्मी राजयोग बनता है, तो व्यक्ति के जीवन से दरिद्रता दूर होती है. आइए जानते हैं साल 2026 में किन 4 भाग्यशाली राशियों की तकदीर इस राजयोग से बदलने वाली है. 

Advertisement

क्या होता है गजलक्ष्मी राजयोग?
गजलक्ष्मी राजयोग तब बनता है जब बृहस्पति शुभ स्थिति में होकर संपत्ति और समृद्धि के भावों को प्रभावित करते हैं. साल 2026 में गुरु का कर्क राशि में होना अमृत के समान फल देने वाला माना जा रहा है. यह योग न केवल आर्थिक लाभ कराता है, बल्कि समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में भी भारी वृद्धि करता है. 

मेष राशि: अटके हुए काम होंगे पूरे
मेष राशि के जातकों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग किसी वरदान से कम नहीं होगा. पिछले काफी समय से जो काम रुके हुए थे, वे अब गति पकड़ेंगे. अगर आप नया घर या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो साल 2026 में आपका यह सपना पूरा हो सकता है. माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, पारिवारिक सुख बढ़ेगा.

मिथुन राशि: करियर में बड़ा उछाल
मिथुन राशि वालों के लिए यह राजयोग करियर के मोर्चे पर बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा. जो लोग नौकरीपेशा हैं, उन्हें प्रमोशन और वेतन वृद्धि (Salary Hike) मिल सकती है. व्यापार में निवेश करने के लिए यह समय सबसे उत्तम रहेगा. आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे आप बड़े क्लाइंट्स को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे.

Advertisement

कर्क राशि: खुद गुरु का साथ और राजयोग
चूंकि बृहस्पति आपकी ही राशि में गोचर करेंगे, इसलिए सबसे अधिक लाभ आपको ही मिलने वाला है. आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा. अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी. आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे. यह समय आपके लिए स्वर्णिम युग की शुरुआत जैसा होगा. 

कन्या राशि: संतान सुख और धन लाभ
कन्या राशि के जातकों के लिए गजलक्ष्मी योग अचानक धन प्राप्ति के मार्ग खोलेगा. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा. शिक्षा और प्रतियोगिता से जुड़े छात्रों के लिए यह गोचर सफलता की नई इबारत लिखेगा. आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन से कठिन चुनौतियों को पार कर लेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement