Dwidwadsh Yog: सूर्य-यम का दुर्लभ संयोग, द्विद्वादश योग 3 राशियों की पलटेगा किस्मत!

Dwidwadsh Yog:वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति जीवन की दिशा तय करती है. 12 घंटें में ग्रहों का एक अत्यंत दुर्लभ संयोग बन रहा है. 21 फरवरी 2026 की रात एक विशेष खगोलीय घटना होगी. रात 8:16 बजे सूर्य और यम (प्लूटो) के बीच विशेष कोण बनेगा. ज्योतिष शास्त्र में इसे 'द्विद्वादश योग' के नाम से जाना जाता है.

Advertisement
द्विद्वादश योग द्विद्वादश योग

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:06 PM IST

Dwidwadash Yog 2026:  वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है. यह आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, पिता, मान-सम्मान, पद और सरकारी कार्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं.जब सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं या किसी विशेष कोण में अन्य ग्रहों से संबंध बनाते हैं, तो उसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलता है. इस समय सूर्य कुंभ राशि में स्थित हैं.  मंगल, बुध व राहु के साथ उनका प्रभावशाली संयोग बन रहा है, जिससे कई महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं.

Advertisement

इसी क्रम में 21 फरवरी 2026 को रात 8 बजकर 16 मिनट पर सूर्य और यम के बीच लगभग 30 डिग्री का विशेष कोण बनेगा. ज्योतिष में इस स्थिति को द्विद्वादश योग कहा जाता है. करीब 17 साल बाद बन रहा यह योग कुछ राशियों के लिए खास फलदायी माना जा रहा है. इसके प्रभाव से करियर में उन्नति, धन लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए यह समय खास माना जा रहा है, क्योंकि सूर्य आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं. साथ ही अन्य ग्रहों की मौजूदगी से प्रभाव और भी बढ़ गया है.आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.  कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत हो सकती है. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है. हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है,  इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा.

Advertisement

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह योग भाग्य का साथ दिला सकता है. करियर में नई दिशा मिल सकती है.नौकरी में प्रमोशन या बदलाव के अवसर मिल सकते हैं.आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं.निवेश से लाभ संभव है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा.पारिवारिक सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा . भविष्य की योजनाएं मजबूती से आगे बढ़ेंगी.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह योग करियर और मान-सम्मान के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम दे सकता है.अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे. आपके कार्यों की सराहना हो सकती है.आय में वृद्धि के संकेत हैं.व्यवसाय में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं.आत्मविश्वास बढ़ेगा और सामाजिक दायरा भी विस्तृत होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement