Dwi Dwadash Rajyog 2026: करियर में मिलेगा फायदा... शनि-मंगल आज मिलकर बनाएंगे द्विद्वादश राजयोग

Dwi Dwadash Rajyog 2026: 5 मार्च यानी आज शनि और मंगल के संयोग से द्विद्वादश राजयोग बन रहा है. जानें मेष, सिंह और मीन राशि पर इसका असर और करियर-धन में मिलने वाले फायदे.

Advertisement
शनि मंगल आज मिलकर बनाएंगे द्विदादश राजयोग (Photo: ITG) शनि मंगल आज मिलकर बनाएंगे द्विदादश राजयोग (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:43 AM IST

Dwi Dwadash Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मों का फल देने वाला सबसे प्रभावशाली ग्रह माना जाता है. यही वजह है कि साढ़ेसाती और ढैय्या का असर भी इन्हीं से जुड़ा होता है.  इस समय शनि मीन राशि में स्थित हैं और जून 2027 तक यहीं रहने वाले हैं. इस दौरान शनि अलग-अलग ग्रहों के साथ संबंध बनाकर कई तरह के योग तैयार करेंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार, 5 मार्च यानी आज शनि और मंगल के बीच खास कोण बनने से द्विद्वादश योग बन रहा है. यह योग आज शाम 4 बजकर 33 मिनट पर दोनों ग्रह लगभग 30 डिग्री के अंतर पर बनाएंगे. इस समय मंगल कुंभ राशि में सूर्य, बुध और राहु के साथ हैं, जबकि शनि मीन राशि में शुक्र के साथ मौजूद हैं. इस योग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों को इसका खास लाभ मिल सकता है. 

Advertisement

मेष

मेष राशि के लोगों के लिए यह योग करियर और धन के मामले में अच्छा साबित हो सकता है. नौकरी में नए मौके मिल सकते हैं, जैसे प्रमोशन, इंक्रीमेंट या विदेश में काम करने का अवसर. व्यापार करने वालों को भी रुके हुए काम पूरे होने और नई डील मिलने के संकेत हैं. प्रतिस्पर्धा में आप आगे रह सकते हैं. रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. सेहत अच्छी रहने की संभावना है. 

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए भी यह समय प्रगति देने वाला हो सकता है. काम में अच्छा प्रदर्शन करने से पहचान और सफलता मिल सकती है. विदेश जाने के योग बन सकते हैं और नए अनुभव मिलेंगे. व्यापार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. बचत भी कर पाएंगे. परिवार और जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे और मानसिक संतुलन बना रहेगा. 

Advertisement

मीन

मीन राशि के जातकों को भी इस योग से लाभ मिल सकता है. धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं और करियर से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं. आपके काम की तारीफ होगी. सफलता मिलने के संकेत हैं.  बिजनेस में भी फायदा हो सकता है, लेकिन कोई भी फैसला सोच-समझकर लें. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन लापरवाही से बचना जरूरी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement