Chandra Grahan 2026: 3 राशियों पर भारी पड़ सकता है मार्च का पहला हफ्ता, जानें बचाव के उपाय

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है. इस दौरान सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता. यह ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है. ग्रहण के दौरान कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए सावधानी बरतनी चाहिए.

Advertisement
3 मार्च को लगेगा चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगेगा चंद्र ग्रहण

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST

Chandra Grahan 2026:  इस साल मार्च के पहले हफ्ते में ही चंद्र ग्रहण होने जा रहा है. खास बात यह है कि यह ग्रहण होलिका दहन के दिन पड़ रहा है, जिससे इसकी धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व और भी बढ़ जाता है.  इसे भारत के अलावा पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा. ज्योतिषों के अनुसार, इस समय चंद्रमा अपनी विशेष राशि में स्थित रहेगा, जो कुछ राशियों के लिए सावधानी का संकेत है. 

Advertisement

3 मार्च को लगने वाला साल का पहला चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में होगा. यह एक खग्रास (पूर्ण) चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में भी दिखाई देगा.  यह ग्रहण 3 घंटे 27 मिनट का होगा, जो दोपहर 3:20 से शुरू होकर शाम 6:47 बजे समाप्त होगा।.

राशियों पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ राशियों के लोग अपने वित्त, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना कर सकते हैं. यह समय बड़े निर्णय लेने या धन संबंधी लेन-देन करने के लिए अनुकूल नहीं माना जाता.  इसलिए सभी महत्वपूर्ण काम सोच-समझकर और सतर्कता के साथ करना चाहिए. 

भारत में ग्रहण और सूतक काल
भारत में यह चंद्र ग्रहण होलिका दहन के दिन दिखाई देगा. ग्रहण शुरू होने से लगभग नौ घंटे पहले सूतक काल शुरू होगा. इस समय कोई भी शुभ कार्य, जैसे घर का उद्घाटन या नई योजना की शुरुआत, टालना चाहिए. गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतनी होगी और सभी को मानसिक शांति बनाए रखने की सलाह दी जाती है. 

Advertisement

कर्क राशि पर असर
कर्क राशि के लोग इस ग्रहण से वित्तीय और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर सकते हैं. धन संबंधी लेन-देन में सावधानी बरतना जरूरी है. बड़े फैसलों में देरी करना बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नकारात्मक प्रभाव कम करने के लिए भगवान शिव की पूजा या शुभ मंत्रों का जाप फायदेमंद होगा.

कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि वालों के जीवन में दुर्घटना या अनचाहे नुकसान की संभावना बढ़ सकती है. कार्यस्थल पर सतर्क रहें और किसी तरह की राजनीति या विवाद से दूर रहें. सेहत पर ध्यान देना और मानसिक शांति बनाए रखना आवश्यक है. इस दौरान शिव पूजा या मंत्र जाप ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकते हैं.

मीन राशि पर प्रभाव
मीन राशि वाले अपने कामकाजी जीवन में बाधाओं का सामना कर सकते हैं. इस समय शत्रु सक्रिय हो सकते हैं. धोखाधड़ी या ठगी की संभावना बनी रहती है. स्वास्थ्य पर ध्यान दें . किसी भी तरह की जोखिम वाली गतिविधियों से बचें.  शिवलिंग पर जल अर्पित करना और शुभ मंत्रों का जाप लाभकारी रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement