Chandra Grahan 2026 Rashifal: चंद्र ग्रहण आज, जानें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

Chandra Grahan 2026 Rashifal: फाल्गुन पूर्णिमा पर आज साल का पहला खग्रास चंद्र ग्रहण लगेगा. यह भारत में दिखाई भी देगा, लेकिन ज्योतिष के अनुसार इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर करीब एक महीने तक रहेगा. जानें मेष से मीन तक किस राशि पर क्या असर पड़ेगा.

Advertisement
3 मार्च को लगने वाले चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव (Photo: ITG) 3 मार्च को लगने वाले चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:56 AM IST

Chandra Grahan 2026 Rashifal: साल का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा पर 3 मार्च यानी आज लग रहा है. यह चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान होगा. यह पूर्ण और खग्रास चंद्र ग्रहण  होगा. ज्योतिषियों की मानें तो, साल का पहला चंद्र  ग्रहण भारत में दिखेगा दिखेगा जिसके कारण इसका प्रभाव अगले 1 महीने तक सभी राशियों पर पड़ेगा. तो आइए पंडित शैलेंद्र पांडेय के द्वारा जानते हैं कि राशिनुसार चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा.

Advertisement

1. मेष राशि

मेष राशि के लोगों को इस समय धन हानि और खर्च बढ़ने की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. चोट, दुर्घटना और आंखों से जुड़ी समस्या का भी खतरा है. वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है, इसलिए सावधानी रखना जरूरी है.
उपाय: ग्रहण खत्म होने के बाद सफेद मिठाई (जैसे बर्फी या रसगुल्ला) का दान करें.

2. वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर रह सकता है. करियर में लापरवाही या जोखिम लेने से नुकसान हो सकता है.
उपाय: ग्रहण के बाद जरूरतमंद को दूध का दान करें.

3. मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए यह ग्रहण शुभ संकेत दे रहा है. रुके हुए काम पूरे होंगे और करियर में सफलता मिल सकती है. स्थान परिवर्तन से लाभ होगा.
उपाय: ग्रहण काल में 'ऊं नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें.

Advertisement

4. कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को करियर में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. परिवार, खासकर महिला सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
उपाय: ग्रहण के बाद चावल का दान करें.

5. सिंह राशि

यह ग्रहण सिंह राशि में लग रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों पर इसका असर ज्यादा रहेगा. स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में तनाव आ सकता है. धन निवेश में सावधानी रखें.
उपाय: ग्रहण के बाद अन्न और सफेद वस्त्र का दान करें.

6. कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए करियर और पारिवारिक जीवन में चुनौतियां आ सकती हैं. यात्रा के दौरान विशेष सावधानी रखें.
उपाय: ग्रहण के बाद सफेद मिठाई का दान करें.

7. तुला राशि

तुला राशि के लिए यह ग्रहण लाभकारी साबित हो सकता है. रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.
उपाय: ग्रहण काल में शिव मंत्र का जाप करें.

8. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को करियर में सफलता और उन्नति के अवसर मिल सकते हैं. नौकरी बदलने या प्रमोशन के योग हैं.
उपाय: ग्रहण के समय 'ऊं नमः शिवाय' का जाप करें.

9. धनु राशि

धनु राशि वालों को चोट और दुर्घटना से सावधान रहना चाहिए. परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
उपाय: ग्रहण के बाद दूध का दान करें.

Advertisement

10. मकर राशि

मकर राशि के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. मानसिक तनाव और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. बड़े फैसले टालना बेहतर रहेगा.
उपाय: ग्रहण के बाद चावल और सफेद कपड़े का दान करें.

11. कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के रिश्तों और वैवाहिक जीवन पर असर पड़ सकता है. तनाव से बचें और बड़े निर्णय सोच-समझकर लें.
उपाय: ग्रहण के बाद सफेद मिठाई का दान करें.

12. मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण राहत देने वाला साबित हो सकता है. स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है.
उपाय: सकारात्मक सोच रखें और नए अवसरों का लाभ उठाएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement