Chanakya Niti: हमारी जिंदगी में रोज नए लोग मिलते हैं. कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हमें आगे बढ़ने में मदद करते हैं, हमारा मनोबल बढ़ाते हैं और मुश्किल समय में साथ खड़े रहते हैं. उनके साथ रहना हमें प्रेरित करता है और हमारी तरक्की में मदद करता है. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दिखावे के दोस्त होते हैं, लेकिन असल में आपकी प्रगति में बाधा डालते हैं. ये लोग आपकी एनर्जी खींचते हैं, आपके फैसलों को मुश्किल बना देते हैं और कभी-कभी आपके रास्ते में परेशानियां भी लाते हैं. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी पर पूरा भरोसा करना सही नहीं है. जिंदगी में समझदारी से ही लोगों का साथ चुनना चाहिए.
हमेशा नकारात्मक रहने वाले लोग
चाणक्य के मुताबिक कुछ लोग हर समय सिर्फ शिकायत करते रहते हैं, हर चीज में कमी निकालते हैं. उनके साथ समय बिताने से आपका मूड भी भारी हो जाता है और पॉजिटिव सोच खत्म हो जाती है. ऐसे लोगों से दूरी ही आपके लिए फायदेमंद है.
झूठ बोलने वाले लोग
चाणक्य कहते हैं कि किसी भी रिश्ते की नींव भरोसा है, लेकिन कुछ लोग बिना वजह झूठ बोलते रहते हैं. जरूरत पड़ने पर ये आपके खिलाफ काम कर सकते हैं. ऐसे लोगों पर ज्यादा भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है.
आलसी और कामचोर लोग
चाहे कोई कितना भी टैलेंटेड क्यों न हो, अगर उसमें मेहनत की आदत नहीं है, तो वह आपको भी पीछे खींच सकता है. आलसी लोगों के साथ काम करने या दोस्ती करने से आपका समय और एनर्जी दोनों खराब हो जाती है.
गुस्से वाले और झक्की लोग
कुछ लोग छोटी-सी बात पर गुस्सा हो जाते हैं, और आसपास का माहौल बिगाड़ देते हैं. इनके पास समय बिताने से आप भी तनाव में रहते हैं. ऐसे लोगों से दूरी रखना ही बेहतर है.
सिर्फ स्वार्थी दोस्त
कुछ लोग दोस्ती दिखावे के लिए करते हैं, लेकिन मौके पड़ने पर सिर्फ अपने फायदे की चिंता करते हैं. इनके साथ रिश्ते बनाए रखना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है.
aajtak.in