Chaitra Navratri 2026 Rashial: चैत्र नवरात्र से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम, बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

Chaitra Navratri 2026 Rashial: चैत्र नवरात्र 19 मार्च 2026 से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेंगे. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान मां दुर्गा की विशेष कृपा कुछ राशियों पर देखने को मिल सकती है. मेष, कर्क और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं.

Advertisement
चैत्र नवरात्र 2026 राशिफल (Photo: ITG) चैत्र नवरात्र 2026 राशिफल (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST

Chaitra Navratri 2026 Rashial: चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मानी जाती है. इसकी शुरुआत चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है और नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है. इन नौ दिनों में भक्त पूरी श्रद्धा से माता की आराधना करते हैं. नवरात्र का समापन नवमी तिथि को होता है, जिसे राम नवमी के रूप में भी मनाया जाता है. साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगी. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान कुछ राशियों के लिए समय विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है. आइए जानते हैं किन राशियों को इस अवधि में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. 

Advertisement

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए भी चैत्र नवरात्र काफी अनुकूल समय ला सकता है. नौकरी या करियर से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं. अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिलने की संभावना है. लंबे समय से अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं. यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें भी राहत मिलने के संकेत मिल सकते हैं. 

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए नवरात्र का समय आर्थिक मामलों में राहत देने वाला हो सकता है. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है और कामकाज में विस्तार भी संभव है. इस दौरान आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ सकता है. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भी हो सकती है, जिससे करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. कुछ लोगों के लिए वाहन या घर से जुड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है. 

Advertisement

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए भी यह नवरात्र शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है. इस दौरान आपको नए प्रोजेक्ट्स या काम के अवसर मिल सकते हैं. परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रह सकता है. धन प्राप्ति के कई रास्ते खुल सकते हैं और निवेश से भी फायदा मिलने की संभावना है. पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है. नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति या जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी के योग बन सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement