Chaitra Navratri 2026 lucky Zodiac Sign: चैत्र नवरात्र में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, खुल सकते हैं किस्मत के दरवाजे

Chaitra Navratri 2026 lucky Zodiac Sign: चैत्र नवरात्र इस साल 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च राम नवमी तक चलेगी. ज्योतिष के अनुसार, इस बार की नवरात्र कुछ राशियों के लिए खास मानी जा रही है. माना जा रहा है कि इस दौरान मेष, कर्क, सिंह और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और नए अवसरों के मामले में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

Advertisement
चैत्र नवरात्र 2026 राशिफल (Photo: ITG) चैत्र नवरात्र 2026 राशिफल (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

Chaitra Navratri 2026 lucky Zodiac Sign: इस बार चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च, रामनवमी के दिन समाप्त होगी. हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्र की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है और इसका समापन नवमी तिथि को होता है. नवमी के दिन ही भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव यानी राम नवमी मनाई जाती है. इसी कारण चैत्र नवरात्र को देवी दुर्गा की उपासना के साथ-साथ भगवान राम के स्मरण का भी विशेष समय माना जाता है. 

Advertisement

ज्योतिष के अनुसार इस बार की चैत्र नवरात्र कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ मानी जा रही है. माना जा रहा है कि इस दौरान इन राशियों के जीवन में नए अवसर आ सकते हैं और कई मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए भी यह नवरात्रि सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार देखने को मिल सकता है. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें भी आपके पक्ष में फैसला आने के संकेत हैं.

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक रूप से अच्छा रह सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है और उनके काम में विस्तार भी हो सकता है. समाज में सम्मान बढ़ सकता है और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके करियर के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. कुछ लोगों को नया घर या वाहन खरीदने का मौका भी मिल सकता है. जो लोग विदेश में काम करने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए भी अच्छे अवसर बन सकते हैं.

Advertisement

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह समय अच्छा माना जा रहा है. इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है और नई योजनाओं पर काम करने के अवसर मिल सकते हैं. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए अनुबंध मिलने की संभावना है. साथ ही पारिवारिक जीवन में भी सुख और स्थिरता बनी रह सकती है.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहने के संकेत मिल रहे हैं. इस दौरान नए प्रोजेक्ट या काम से जुड़े अवसर सामने आ सकते हैं. नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की संभावना है. आर्थिक मामलों में भी फायदा मिल सकता है और निवेश से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं. परिवार में भी सुख-शांति का माहौल बना रह सकता है और पैतृक संपत्ति से जुड़ा लाभ मिलने की संभावना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement