Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र में इन 5 चीजों का सपने में दिखना शुभ, खूब पैसा आने का है इशारा

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र इस वर्ष 19 से 27 मार्च तक रहेंगे. इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, नवरात्र के दौरान सपने में कुछ विशेष चीजों का दिखना अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है.

Advertisement
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक रहने वाले हैं. (Photo: ITG) इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक रहने वाले हैं. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:54 PM IST

Chaitra Navratri 2026: हर साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नवरात्र की शुरुआत होती है. इन पवित्र दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा का विधान है. इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक रहने वाले हैं. 26 मार्च का महाष्टमी का पूजन होगा और 27 मार्च को महानवमी मनाई जाएगी. 28 मार्च की सुबह व्रत का पारण किया जाएगा. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, नवरात्र के पवित्र दिनों में कुछ खास चीजों का सपने में दिखना बहुत शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं.

Advertisement

कन्या
नवरात्र में अष्टमी-नवमी तिथि पर छोटी-छोटी कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर पूजा जाता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि नवरात्र के शुभ दिनों में आपको सपने में कोई कन्या दिख जाए तो समझ लीजिए आपका जीवन खुशियों से भरने वाला है. ये जीव में सुख-समृद्धि बढ़ने का संकेत है.

दीपक
नवरात्र में देवी की चौकी के पास एक अखंड ज्योति जलाई जाती है. कहते हैं कि यदि ऐसा ही जलता हुआ दीपक आपको सपने में दिख जाए तो ये बड़ा शुभ होता है. इसका मतलब है कि आपके जीवन की कोई बहुत बड़ी समस्या दूर होने वाली है. जलता हुआ दीपक बुद्धि के विकास का भी प्रतीक माना जाता है.

सुहाग सामग्री
नवरात्र के पवित्र दिनों में यदि सपने में आपको सुहाग की सामग्री जैसे मंगलसूत्र, लाल चूड़ियां, बिंदिया, बिछिया या सिंदूर जैसी कुछ चीजें दिख जाएं तो समझ लीजिए देवी से आपको अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान मिल गया है. यह शुभ संकेत है कि देवी की कृपा आपके सुहाग को बुरी नजर से बचाकर रखेगी. उस पर आने वाली विपदा खुद ब खुद टल जाएगी.

Advertisement

शंख
शास्त्रों में शंख को देवी लक्ष्मी का भाई माना गया है. इसलिए इसका सपने में नजर आना सीधे-सीधे देवी लक्ष्मी की कृपा होने का इशारा है. कहते है कि अगर सपने में शंख नजर आ जाए तो यह धनधान्य में वृद्धि का संकेत है. ऐसे लोगों की तिजोरी कभी खाली नहीं रहती है.

मोर पंख
यदि नवरात्रि के समय सपने में मोर पंख दिख जाए इसे भी एक शुभ संकेत मानना चाहिए. यह नकारात्मक ऊर्जा के दूर होने और घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के संचार का संकेत देता है. यह संकेत है कि भगवान की कृपा आप पर बनी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement