Budh Vakri 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध बहुत जल्द चाल बदलने वाले हैं. 26 फरवरी को बुध कुंभ राशि में वक्री होंगे. यानी इस दिन बुध की उल्टी चाल शुरू होने वाली है. बुध 20 मार्च तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि बुध की उल्टी चाल तीन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है. इन राशियों के जीवन में चल रही समस्याएं एकदम से दूर होंगी. आर्थिक मोर्चे पर खूब लाभ मिलेगा. इस अवधि में आपके द्वारा लिया गया कोई अच्छा निर्णय पूरे परिवार को संवार सकता है.
मेष राशि
बुध की वक्री चाल मेष राशि के जातकों लिए बहुत ही शुभ मानी जा रही है. आपको व्यापार में अनायास लाभ होगा. नया काम शुरू करने के लिए समय बहुत ही अच्छा दिख रहा है. पेशेवर मोर्च पर चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी. नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के नए अवसर मिलने वाले हैं. आपकी तरक्की देख पड़ोसियों को जलन होगी. मित्रों का साथ-सहयोग रहेगा. वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. अच्छे लोगों के संपर्क में आएंगे जो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए भी समय अच्छा दिख रहा है. आपकी मेहनत रंग लाएगी. भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा. समझदारी से लिए गए फैसले करियर में उन्नति की तरफ लेकर जाएंगे. परिवार में सुख-सौख्य रहेगा. किसी हिल स्टेशन पर घूमने जा सकते हैं. परिवार और मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे. जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा. माता-पिता के सहयोग से आपको कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है. काम में मन लगेगा और आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी.
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए बुध की उल्टी चाल शुभ संकेत दे रही है. आपके कर्ज और खर्च में कमी आएगी. रुका हुआ धन वापस मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नई नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं. व्यवसाय में भी लाभ के योग बनेंगे. जो लोग नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए समय अच्छा है. यदि आप किसी सीक्रेट के लीक होने से घबरा रहे थे, तो वो चिंता भी आपकी दूर होने वाली है. घर में शांति और संतुलन बना रहेगा.
aajtak.in