Budh Nakshatra Parivartan 2026: आज राहु के नक्षत्र में जाएंगे बुध, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत!

Budh Nakshatra Parivartan 2026: आज बुध ग्रह राहु के नक्षत्र शतभिषा में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिष के अनुसार, बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. इस दौरान मेष, मिथुन और मकर राशि के जातकों को करियर, शिक्षा और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

Advertisement
बुध नक्षत्र परिवर्तन 2026 (Photo: ITG) बुध नक्षत्र परिवर्तन 2026 (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:09 AM IST

Budh Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, संवाद, तर्क क्षमता और व्यापार से जोड़कर देखा जाता है. जब बुध अपनी स्थिति बदलते हैं, चाहे वह राशि हो या नक्षत्र, तो इसका असर सभी राशियों के जीवन पर किसी न किसी रूप में पड़ता है. आज बुध ग्रह राहु के नक्षत्र शतभिषा में प्रवेश करेंगे. इस परिवर्तन को ज्योतिष के अनुसार महत्वपूर्ण माना जा रहा है. माना जा रहा है कि इस दौरान कुछ राशियों के लिए नए अवसर बन सकते हैं और कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं किन राशियों को इसका फायदा मिल सकता है. 

Advertisement

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए भी यह गोचर सकारात्मक परिणाम दे सकता है. कारोबार करने वालों को इस समय अच्छा मुनाफा मिलने और व्यापार बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं. नौकरी करने वाले लोग अपनी मेहनत और योग्यता से कार्यक्षेत्र में पहचान बना सकते हैं. तकनीकी या टेक्नोलॉजी से जुड़े क्षेत्र में काम करने वालों के लिए भी यह समय अच्छा रह सकता है. विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में ध्यान लगाने और नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा.  परिवार में भी बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है. 

मिथुन राशि

बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के लोगों के लिए कई मामलों में अच्छा समय ला सकता है. पढ़ाई से जुड़े लोगों को खास फायदा मिल सकता है, खासकर वे विद्यार्थी जो विदेश में पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. करियर से जुड़ी परेशानियों का समाधान किसी करीबी की सलाह से मिल सकता है. नौकरी करने वालों, खासकर आईटी सेक्टर में काम करने वालों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं. सामाजिक स्तर पर भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. 

Advertisement

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बुध का यह बदलाव आर्थिक मामलों में लाभकारी माना जा रहा है. यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह वापस मिल सकता है. पहले किए गए निवेश से भी फायदा मिलने के संकेत हैं. जो लोग नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल रह सकता है. पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को भी इस दौरान कुछ उपलब्धियां मिल सकती हैं. इसके अलावा छोटे भाई-बहनों से सहयोग या लाभ मिलने की संभावना भी बन सकती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement