Budh Nakshatra Parivartan 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 10 मार्च 2026 को बुध ग्रह पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से निकलकर राहु के स्वामित्व वाले शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है. ऐसे में नक्षत्र परिवर्तन का असर कई राशियों पर अलग-अलग तरीके से पड़ सकता है. खासतौर पर तीन राशियों के लोगों को इस दौरान थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है. आइए जानते हैं किन राशियों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है और किन उपायों से स्थिति को बेहतर किया जा सकता है.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन करियर के मामलों में कुछ उलझनें ला सकता है. नौकरी या काम से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें. हर कदम सोच-समझकर उठाएं. आर्थिक मामलों में भी सावधानी जरूरी रहेगी, इसलिए बेवजह खर्च करने से बचना बेहतर होगा. इस समय कम बोलकर ज्यादा सुनने की आदत आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है और सामाजिक स्तर पर भी अच्छे अनुभव मिल सकते हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को इस समय सेहत को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है. कामकाज में विरोधी या प्रतिस्पर्धी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए बिना सोचे-समझे कोई निर्णय न लें. किसी भी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है. पढ़ाई या एकाग्रता से जुड़े कामों में भी थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है, ऐसे में गुरुजनों की सलाह लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को इस दौरान पैसों के मामलों में खास ध्यान रखना होगा. गलत संगति या जल्दबाजी में लिए गए फैसले समय और धन दोनों की हानि करा सकते हैं. यात्रा के समय अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ बहस या मतभेद की स्थिति बन सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. साथ ही वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतना जरूरी रहेगा.
aajtak.in