Budh Margi 2026: आज बुध कुंभ राशि में होंगे मार्गी, जानें 12 राशियों पर कैसे पड़ेगा इसका असर?

Budh Margi 2026: आज बुध मार्गी हो रहे हैं, जो कि ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही विशेष माना जा रहा है. इसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा. तो आइए जानते हैं कि करियर, धन और जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा और कौन से उपाय करने चाहिए.

Advertisement
आज बुध होने जा रहे हैं मार्गी (Photo: Pixabay) आज बुध होने जा रहे हैं मार्गी (Photo: Pixabay)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST

Budh Margi 2026: 21 मार्च यानी आज बुध कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, तर्क और संवाद का कारक माना जाता है. जब बुध वक्री से मार्गी होते हैं, तो सोचने-समझने की क्षमता बेहतर होती है, निर्णय लेने की शक्ति मजबूत होती है और इसका असर हमारे कामकाज और व्यवहार में भी दिखता है. कुंभ राशि वायु तत्व की राशि है और इसके स्वामी शनि हैं, इसलिए यहां बुध का मार्गी होना सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा. आइए पंडित प्रवीण मिश्र द्वारा जानते हैं 12 राशियों पर इसका असर कैसे पड़ेगा.

Advertisement

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे और नए अवसर मिलेंगे. आपकी सोच पॉजिटिव होगी और सही समय पर सही फैसले लेने में सफल रहेंगे. करियर में तरक्की के योग बनेंगे.

उपाय: बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें.

वृषभ राशि

बुध आपके कर्म भाव में मार्गी होंगे, जिससे कामकाज में तेजी आएगी. नौकरी और व्यापार में स्थिति मजबूत होगी. आर्थिक सुधार के अवसर मिलेंगे.

उपाय: गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद बांटें.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए यह समय भाग्य का साथ दिलाने वाला रहेगा. करियर में उन्नति होगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

उपाय: रोज भगवान गणेश की आरती करें.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है. रिश्तों और स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें. जल्दबाजी में कोई फैसला न लें.

Advertisement

उपाय: शिव जी का जल से अभिषेक करें और गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और करियर में सफलता मिलेगी. पार्टनरशिप में लाभ हो सकता है.

उपाय: बुधवार को गणेश मंदिर में लड्डू चढ़ाकर दान करें.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को धैर्य से काम लेना होगा. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है, लेकिन खर्च और स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

उपाय: गणेश जी को हरे फल अर्पित करें.

तुला राशि

तुला राशि वालों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा. संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. करियर में आगे बढ़ने का अच्छा समय है.

उपाय: रोज गणेश जी की पूजा करें.

वृश्चिक राशि

घर-परिवार को समय देने की जरूरत है. प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. करियर में थोड़ा सतर्क रहें.

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा. रुके हुए काम बनेंगे और नए लोगों से संपर्क होगा.

उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.

मकर राशि

मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य में भी सुधार होगा.

उपाय: गणेश मंदिर में लड्डू चढ़ाकर दान करें.

Advertisement

कुंभ राशि

कुंभ राशि में ही बुध मार्गी हो रहे हैं, जिससे आपकी परेशानियां कम होंगी. करियर और धन के मामले में सुधार होगा.

उपाय: रोज गणेश जी की आरती करें.

मीन राशि

मीन राशि वालों को खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. काम में मेहनत बढ़ानी होगी और सेहत का ध्यान रखना जरूरी है.

उपाय: ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करें और शिव जी का अभिषेक करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement