Budh Mangal Yuti 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर और उनकी युति को महत्वपूर्ण माना जाता है. जब दो ग्रह एक ही राशि में आते हैं तो उसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में दिखाई देता है. आने वाले समय में बुध और मंगल की ऐसी ही एक खास युति बनने जा रही है. पंचांग के अनुसार, 2 अप्रैल को मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे और उसके बाद 11 अप्रैल को बुध भी इसी राशि में आ जाएंगे. इस तरह मीन राशि में बुध और मंगल का संयोग बनेगा. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, यह ग्रह स्थिति कुछ राशियों के लिए खासतौर पर लाभकारी मानी जा रही है. आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.
बुध-मंगल युति का महत्व
ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, ऊर्जा और पराक्रम का ग्रह माना जाता है. बुध बुद्धि, तर्क, संवाद और व्यापार से जुड़ा ग्रह है. जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं तो व्यक्ति की सोचने और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत हो सकती है. इस समय काम करने की ऊर्जा और सही योजना बनाने की समझ दोनों बढ़ती हैं. इसलिए कई लोगों के लिए यह समय नए काम शुरू करने, व्यापार से जुड़े फैसले लेने या करियर में बदलाव करने के लिए अच्छा माना जाता है.
वृष राशि
वृष राशि के लोगों के लिए यह ग्रह संयोग आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और वरिष्ठों का सहयोग भी मिल सकता है. व्यापार करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं और आय के स्रोत बढ़ने की संभावना है. हालांकि किसी भी निवेश से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना बेहतर रहेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं, इसलिए इस युति का असर इस राशि पर अधिक महसूस हो सकता है. इस दौरान करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिल सकता है. साझेदारी से भी लाभ मिलने की संभावना है. परिवार में पिता का सहयोग मिल सकता है. जल्दबाजी या गुस्से में कोई फैसला लेने से बचना बेहतर रहेगा.
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए बुध और मंगल का यह संयोग कई मामलों में अनुकूल रह सकता है. इस समय नौकरी में तरक्की या नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है. कारोबार में विस्तार के अवसर बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना भी बन सकती है. इस दौरान वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी होगा.
aajtak.in