Budh Gochar 2026 : आज बुध ग्रह अपनी चाल बदलते हुए मीन राशि में प्रवेश किया है. इसी समय से इसका प्रभाव सभी राशियों पर शुरू हो गया है. बुध ग्रह मीन राशि में करीब 23 से 25 दिनों तक रहते हैं. इसके बाद यह अगली राशि में प्रवेश कर जाएंगे. यानी इस गोचर का प्रभाव अप्रैल के अंत तक बना रहेगा. इस पूरे समय के दौरान लोगों की सोच, बोलचाल, निर्णय लेने की क्षमता और काम करने के तरीके पर इसका असर देखने को मिलेगा. खासकर कम्युनिकेशन, बिजनेस और रिश्तों से जुड़े मामलों में बदलाव महसूस हो सकता है.
मीन राशि में बुध का प्रभाव
मीन राशि भावनाओं और कल्पना से जुड़ी मानी जाती है. जब बुध यहां आते हैं, तो व्यक्ति ज्यादा संवेदनशील और क्रिएटिव हो सकता है. हालांकि, यह स्थिति बुध के लिए बहुत मजबूत नहीं मानी जाती, इसलिए कन्फ्यूजन और निर्णय लेने में दिक्कत भी हो सकती है.
इन राशियों के लिए आज से अच्छे दिन
इन राशियों को रहना होगा सतर्क
काम और बिजनेस पर असर
आज से शुरू हुआ यह गोचर उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो कम्युनिकेशन, मीडिया, लेखन या व्यापार से जुड़े हैं. नए आइडियाज और बेहतर बातचीत की वजह से काम में सफलता मिल सकती है.
क्या रखें ध्यान?
इस समय जल्दबाजी से बचना जरूरी है. किसी भी फैसले को सोच-समझकर लें. सही दिशा में प्रयास करने से यह गोचर आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है.
aajtak.in