Budh Ast 2026: बुध की बदली चाल देगी राजयोग जैसे फल, 5 राशियों का प्रमोशन और धन लाभ !

Budh Ast 2026: साल 2026 में बुध की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. कुंभ राशि में बुध के अस्त और उदय होने से इन 4 राशियों की किस्मत पलटने वाली है क्या आपकी राशि भी है इस लिस्ट में शामिल?

Advertisement
बुध अस्त से बनेगा धन योग. बुध अस्त से बनेगा धन योग.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST

Budh Ast 2026: ज्योतिष शास्त्र की गणना बताती है कि साल 2026 में बुध ग्रह कुंभ राशि में गोचर करते हुए दो बार अस्त और उदित की स्थिति में आएंगे.  10 फरवरी 2026 को बुध का उदय होगा, इसके बाद 28 फरवरी को वे अस्त हो जाएंगे, फिर 13 मार्च 2026 को दोबारा से उदित होंगे. फरवरी और मार्च का महीना बुध की इन बदलती अवस्थाओं के कारण विशेष महत्व रखता है. सामान्य तौर पर किसी ग्रह का अस्त होना उसकी शक्ति में कमी का संकेत माना जाता है, लेकिन इस बार कुछ राशियों के लिए यह परिवर्तन सकारात्मक परिणाम और भाग्य में उछाल लेकर आ सकता है. जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं.

Advertisement

मिथुन राशि
बुध आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए उनका प्रभाव सबसे ज्यादा आप पर दिखाई देगा. इस दौरान आपका आत्मबल मजबूत रहेगा. आपके निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी. अटके हुए काम धीरे-धीरे पटरी पर आएंगे. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आपकी संवाद शैली आपको बड़ी उपलब्धि दिला सकती है. परिवार के ससुराल पक्ष से धन लाभ के संकेत हैं. 

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक स्थिति को संतुलित करने वाला रहेगा. आमदनी में बढ़ोतरी के अवसर मिल सकते हैं. यदि निवेश करने का विचार है तो 13 मार्च के बाद कदम उठाना शुभ रहेगा. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिलने की संभावना है.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह अवधि प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है. रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है. संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है. व्यवसाय में नए संपर्क लाभदायक साबित होंगे . समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

Advertisement

धनु राशि
धनु राशि के लिए यह समय हिम्मत और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. भाई-बहनों का साथ मिलेगा और छोटी यात्राएं लाभकारी रहेंगी. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी. वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन मिलने से आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement