Braham Muhurt: क्या आप भी सुबह जल्दी जाग जाते हैं? जानें इसके पीछे छिपे 5 बड़े रहस्य

Braham Muhurt: ब्रह्म मुहूर्त सूर्योदय से करीब 1.5 घंटे पहले का वह दिव्य समय है, जब वातावरण सबसे शुद्ध और सकारात्मक होता है. शास्त्रों के अनुसार, इस समय जागना ईश्वर की विशेष कृपा और पिछले जन्मों के पुण्यों का संकेत है. यह समय ध्यान, पूजा और मानसिक शांति के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है.

Advertisement
सुबह 3 बजे नींद टूटे तो नजरअंदाज न करें सुबह 3 बजे नींद टूटे तो नजरअंदाज न करें

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:50 AM IST

Braham Muhurt: कई लोगों की नींद रोजाना सुबह 3 से 4 बजे के बीच अपने-आप खुल जाती है. हिंदू धर्म में इस समय को बहुत पवित्र माना गया है. इसे ब्रह्म मुहूर्त कहा जाता है. शास्त्रों में बताया गया है कि यह समय भगवान की साधना, जप-तप और ध्यान के लिए सबसे श्रेष्ठ होता है.अगर आपकी आंखें भी इस समय खुल जाती हैं, तो धार्मिक दृष्टि से इसे साधारण बात नहीं माना जाता. जानते हैं सुबह -सुबह नींद खुलने के क्या संकेत समझने चाहिए.

Advertisement

1. ईश्वर से जुड़ने का समय

वेद और पुराणों में कहा गया है कि ब्रह्म मुहूर्त में वातावरण सात्विक होता है. इस समय की गई पूजा और प्रार्थना सीधा भगवान तक पहुंचती है. अगर आपकी नींद इस समय खुलती है, तो माना जाता है कि आप पर  ईश्वर की खास कृपा होने वाली है. 

2. पिछले जन्म के पुण्य का फल

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हर किसी को ब्रह्म मुहूर्त में जागने का अवसर नहीं मिलता. यह पिछले जन्म के अच्छे कर्मों का फल भी माना जाता है. जिन लोगों पर भगवान की विशेष कृपा होती है, वे इस समय स्वतः जाग जाते हैं.

3. देवी-देवताओं की कृपा

शास्त्रों में बताया गया है कि भोर से पहले का समय देव शक्तियों के सक्रिय होने का समय होता है. अगर आपकी नींद 3–4 बजे खुलती है, तो इसे देवी-देवताओं के आशीर्वाद का संकेत माना जाता है. ऐसे में अपने इष्ट देव का स्मरण करना बहुत शुभ होता है.

Advertisement

4. आत्मा की जागृति

धर्म के अनुसार मनुष्य केवल शरीर नहीं, बल्कि आत्मा भी है. जब आत्मा जागृत होने लगती है, तो व्यक्ति का मन आध्यात्म की ओर झुकता है. ब्रह्म मुहूर्त में आंख खुलना आत्मिक उन्नति का संकेत भी हो सकता है.

5. शास्त्रों का महत्व

आयुर्वेद और धर्मग्रंथ जैसे अष्टांग हृदयम में भी सूर्योदय से पहले उठने को श्रेष्ठ बताया गया है. कहा गया है कि इस समय उठकर स्नान, ध्यान और जप करने से बुद्धि तेज होती है और पापों का क्षय होता है.

6. क्या करना चाहिए?

अगर आपकी नींद इस समय खुले तो —तुरंत मोबाइल न देखें , बिस्तर पर बैठकर भगवान का नाम लें“ॐ” का जाप करें. अपने इष्ट देव को प्रणाम करेंमन ही मन धन्यवाद दें .ऐसा करने से दिन भर सकारात्मकता बनी रहती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement