Arthik Rashifal May 2026: मई का महीना शुरू होने वाला है. इस महीने ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है. महीने की शुरुआत में ही ग्रहों के राजा सूर्य और राजकुमार बुध मिलकर मेष राशि में बुधादित्य राजयोग बनाएंगे. इसके अलावा, शुक्र भी वृषभ राशि में बैठे हुए हैं जो कि शुक्र देवी की खुद की राशि है. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को करियर, बुध को व्यापार-वाणी और शुक्र को धन-वैभव का कारक ग्रह माना गया है. ज्योतिषविद प्रवीण मिश्र के मुताबिक, ग्रहों की ऐसी स्थिति मई में चार राशियों को आर्थिक मोर्चे पर लाभ का संकेत दे रही है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए मई का महीना आर्थिक मोर्चे पर काफी फायदेमंद रहने वाला है. ज्योतिषविद का कहना है कि 11 मई के बाद आपकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी के संकेत हैं. यदि आपका धन कहीं अटका हुआ है तो उसके वापस मिलने की संभावना बनेगी. धन भाव पर सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा.
लकी नंबर: 5
लकी कलर: हरा
आज का उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को 14 मई तक आर्थिक मोर्चे पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. घर में आय का प्रवाह अच्छा रहेगा. आप एक से अधिक स्रोतों से कमाई कर सकते हैं. लेकिन बचत के लिए अनुशासन जरूरी होगा. क्योंकि परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए आप थोड़ा ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं. सुख-सुविधाओं पर भी पैसा थोड़ा ज्यादा खर्च हो सकता है. हालांकि आपको इस दौरान धन की कमी नहीं होगी.
लकी नंबर: 2
लकी कलर: सिल्वर
आज का उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए मई का महीना कमाई के लिहाज से बहुत अच्छा रहने वाला है. आय के नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं. इस महीने आप पहले से किए गए किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न कमाएंगे. आप प्रॉपर्टी या शेयर बाजार में मुनाफा वसूली के जरिए भी धन कमा सकते हैं. हालांकि महीने आपको शॉर्टकट तरीकों से पैसा कमाने से बचने की सलाह है.
लकी नंबर: 8
लकी कलर: नीला
आज का उपाय: शनि मंदिर में तेल अर्पित करें.
कुंभ राशि
इस महीने कुंभ राशि वालों को मेहनत के अनुसार धन लाभ मिलने की संभावना है. आप जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे, उतना ज्यादा धन आपको मिलेगा. साथ ही, पुराने फंसे हुए पैसे कहीं से वापस मिल सकते हैं. बचत का अच्छा रहेगा. महीने की शुरुआत में बचत बेहतर रहेगी. लेकिन महीने के आखिर में थोड़ा सावधानी से काम लेना होगा. इस महीने आपकी इनकम अच्छी रहेगी. व्यापारियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा.
लकी नंबर: 4
लकी कलर: आसमानी
आज का उपाय: जरूरतमंद व्यक्ति को कंबल दान करें.
प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी