Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों पर धन लुटाएंगी मां लक्ष्मी

इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल दिन रविवार को मनाई जाएगी. इस साल यह पर्व और भी खास इसलिए रहने वाला है, क्योंकि इस दिन धन के कारक शुक्र देव वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं. यह दुर्लभ संयोग चार राशियों के लिए उत्तम माना जा रहा है.

Advertisement
इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल दिन रविवार को मनाई जाएगी. (Photo: ITG) इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल दिन रविवार को मनाई जाएगी. (Photo: ITG)

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST

Akshaya Tritiya 2026: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया तिथि का त्योहार मनाया जाता है. यह तिथि साल का सबसे बड़ा मुहूर्त भी मानी जाती है. कहते हैं कि इस दिन देवी लक्ष्मी की कृपा से अक्षय फल (कभी खत्म न होने वाला) की प्राप्ति की जा सकती है. इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल दिन रविवार को मनाई जाएगी. एक दुर्लभ संयोग इस पर्व को और भी ज्यादा खास बना रहा है. दरअसल इस दिन धन, वैभव और सुखों के प्रदाता शुक्र वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं. ज्योतिषविद अरुणेश कुमार शर्मा के अनुसार, अक्षय तृतीया पर बन रहा ये शुभ संयोग चार राशियों को लाभान्वित कर सकता है.

Advertisement

मेष राशि
आर्थिक मोर्चे पर जबरदस्त लाभ मिलने के संकेत हैं. संपत्ति में निवेश के लिए समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है. रुपया-पैसा आसानी से आपके पास आएगा. धन का संचय होगा. तरक्की का कोई बड़ा अवसर भी आपके हाथ लग सकता है. माता-पिता के सहयोग से आपका कोई बिगड़ा हुआ कार्य संवर सकता है. समस्याओं का समाधान निकलेगा. स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा.

कन्या राशि
अक्षय तृतीया पर शुक्र की चाल बदलते ही कन्या राशि वालों के दिन पलटेंगे. धन कमाने के स्रोत एक से अधिक हो सकते हैं. नया निवेश करने वालों को अच्छे मौके मिल सकते हैं. मानसिक-शारीरिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे. जिन लोगों को लंबे समय से किसी खास शख्स की तलाश है, उनकी ये तलाश जल्द समाप्त हो सकती है. अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है. पहले से विवाहित लोगों के लिए भी खुशनुमा रहने वाला है.

Advertisement

तुला राशि
तुला राशि में धन की स्थिति बेहतर होगी. आपकी बचत में वृद्धि होगी और खर्चों में कमी आएगी. बैंक-बैलेंस बढ़ा हुआ रहेगा. भविष्य को फायदा पहुंचाने वाली किसी संपत्ति में निवेश का मौका मिल सकता है. संतान से सुखी समाचार आपको मिल सकता है. परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. घर में बुजुर्गों की सेहत में सुधार होगा. स्वास्थ्य पर होने वाला खर्च भी कम होने के संकेत हैं.

धनु राशि
इस अक्षय तृतीया धनु राशि के जातकों पर भी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने की संभावना है. आपके करियर और कारोबार में वृद्धि-उन्नति का संकेत है. करियर-कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा. आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास पैदा होगा. वाणी-व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आने से लोग आपसे इम्प्रेस होंगे. लोगों का आप पर भरोसा, विश्वास बढ़ेगा. लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए आप भी कोई कमी नहीं छोड़ेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement