Mangal Surya Yuti: बनने वाला है आदित्य-मंगल योग, 4 राशियों पर होगा बड़ा असर!

Mangal Surya Yuti: 14 मई से सूर्य और मंगल की युति से आदित्य मंगल योग बनेगा. जानें किन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे मिलेगा करियर में बड़ा उछाल.

Advertisement
सूर्य और मंगल की यह युति पूरे महीने प्रभावी रहेगी सूर्य और मंगल की यह युति पूरे महीने प्रभावी रहेगी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:34 PM IST

Mangal Ssurya Yuti: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है, और जब सौरमंडल के दो सबसे शक्तिशाली और तेजस्वी ग्रह सूर्य और मंगल एक साथ आते हैं, तो जीवन में बड़े बदलाव तय हैं. 14 मई 2026 को सूर्य देव वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां मंगल पहले से ही विराजमान होंगे. 

सूर्य और मंगल की यह युति पूरे महीने प्रभावी रहेगी, जिससे आदित्य मंगल योग का निर्माण होगा. यह संयोग साहस, पराक्रम और सफलता का प्रतीक माना जाता है. आइए जानते हैं इस गोचर से किन राशियों के सुनहरे दिन शुरू होने वाले हैं. 

Advertisement

मेष राशि: करियर में मिलेगी नई उड़ान
मेष राशि वालों के लिए सूर्य और मंगल की यह युति वरदान की तरह है. चूंकि मंगल आपकी राशि का स्वामी है, इसलिए आपको आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी महसूस होगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. अटका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं. अति-उत्साह में आकर कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें. 

सिंह राशि: मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा
सिंह राशि के स्वामी खुद सूर्य देव हैं. मंगल के साथ उनकी युति आपके सामाजिक दायरे को बढ़ाएगी. यदि आप सरकारी क्षेत्र से जुड़े हैं, तो बड़ा लाभ होने की संभावना है. छात्रों के लिए यह समय एकाग्रता बढ़ाने वाला और सफलता दिलाने वाला रहेगा. पिता के साथ संबंधों में सुधार आएगा. उनका सहयोग आपको आगे बढ़ाएगा. 

धनु राशि: भाग्य का पूरा साथ
धनु राशि वालों के लिए यह युति लंबी दूरी की यात्राओं और आध्यात्मिक लाभ के योग बना रही है. कारोबारियों के लिए निवेश करने का यह सही समय है, भविष्य में अच्छे रिटर्न मिलेंगे. पिछले काफी समय से जो काम अटके हुए थे, वे अब गति पकड़ेंगे. सेहत में सुधार होगा.  आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. 

Advertisement

अन्य राशियों पर प्रभाव और उपाय
यद्यपि यह युति सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ रही है, लेकिन मंगल के प्रभाव से स्वभाव में क्रोध और चिड़चिड़ापन भी बढ़ सकता है. जिन राशियों के लिए यह समय मध्यम है, उन्हें जरूरी  उपाय करने चाहिए.

हनुमान चालीसा का पाठ: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करने से मंगल के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं. 

सूर्य को अर्घ्य: तांबे के लोटे से जल चढ़ाने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है.

वाणी पर नियंत्रण: विवादों से बचने के लिए अपनी भाषा को सौम्य रखें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement