वेस्ट एशिया में जारी युद्ध का असर अब भारत के उद्योगों पर भी साफ दिखाई देने लगा है. जयपुर की इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी इंडस्ट्री इस संकट से बुरी तरह प्रभावित हो रही है. कच्चे माल की आपूर्ति में बाधा और लागत में बढ़ोतरी के कारण कई प्रोजेक्ट धीमे पड़ गए हैं. कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात का सीधा असर स्थानीय बाजार पर पड़ रहा है, जिससे निर्माण कार्य और निवेश दोनों प्रभावित हो रहे हैं.