जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर में जबरदस्त धमाका हुआ. इस हादसे में फैक्ट्री का टीनशेड उड़ गया और दीवार पूरी तरह जमींदोज हो गई. इस दर्दनाक हादसे में मैनेजर विनोद गुप्ता और मजदूर शिबू की जान चली गई जबकि फैक्ट्री के दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.