राजस्थान: खेत में खाद डालते समय करंट की चपेट में आए बाप-बेटे, दोनों की मौत

प्रतापगढ़ में खेत में काम करते समय करंट लगने से किसान और उसके बेटे की मौत हो गई. दोनों खेत में ट्रॉली से खाद डाल रहे थे, तभी ऊपर से गुजर रहा खुला बिजली का तार ट्रॉली से छू गया और दोनों करंट की चपेट में आ गए. गंभीर रूप से झुलसे पिता-पुत्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Advertisement
करंट लगने से पिता-बेटे की हुई मौत (Photo: Representational) करंट लगने से पिता-बेटे की हुई मौत (Photo: Representational)

aajtak.in

  • प्रतापगढ़,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:41 PM IST

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में किसान और उसके बेटे की करंट लगने से मौत हो गई. यह घटना उस समय हुई जब दोनों खेत में खाद डालने का काम कर रहे थे.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि यह हादसा प्रतापगढ़ जिले के खड़कड़ा गांव में हुआ. मृतकों की पहचान 60 साल के गोवर्धन और उनके 25 साल के बेटे नरेंद्र डांगी के रूप में हुई है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक पिता और पुत्र खेत में ट्रॉली की मदद से खाद फैला रहे थे. इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रहा एक बिजली का तार नीचे की ओर लटका हुआ था. जब ट्रॉली उस तार के संपर्क में आई तो उसमें तेज करंट दौड़ गया.

ट्रॉली से टकराया ऊपर लटका बिजली का तार

करंट लगने से ट्रॉली में मौजूद दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए. आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना देखी तो तुरंत उन्हें बचाने की कोशिश की और दोनों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी रही और इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस अधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रॉली ऊपर लटक रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गई थी, जिससे करंट फैल गया और यह हादसा हो गया.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement