राजस्थान: MLA ने एक साल बाद CM गहलोत के सामने पहने जूते, वजह कर देगी हैरान

राजस्थान में कांग्रेस के एमएलए मदन प्रजापत ने पिछले साल बजट के दौरान विधानसभा के बाहर जूते उतार दिए थे. उन्होंने प्रण लिया था कि जब तक बालोतरा को जिला नहीं बनाया जाएगा तब तक चप्पल-जूते नहीं पहनेंगे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा नया जिला बनाए जाने का फैसला किया जाने के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर बालोतरा की जनता ने विधायक को जूते पहनाए.

Advertisement
एमएलए मदन प्रजापत और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एमएलए मदन प्रजापत और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

दिनेश बोहरा

  • जयपुर,
  • 21 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 4:02 PM IST

राजस्थान के पचपदरा विधानसभा से विधायक मदन प्रजापत को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने जूते पहनाए गए. सोमवार को अपने समर्थकों के साथ विधायक मदन प्रजापत सीएम अशोक गहलोत के आवास पर पहुंचे. इसके बाद बालोतरा को जिला बनाने के लिए धन्यवाद दिया.

इस दौरान सीएम की मौजूदगी में समर्थकों ने विधायक को 750 ग्राम चांदी के जूते भी भेंट किए. सीएम अशोक गहलोत ने विधायक को साफा भी पहनाया.

Advertisement

विधायक ने बालोतरा को जिला बनाने का लिया था प्रण

दरसअल, बाड़मेर के बालोतरा कस्बे को जिला बनाने की मांग को लेकर विधायक ने पिछले साल प्रण लिया था. उन्होंने कहा था कि जब तक बालोतरा को जिला नहीं बनाया जाता है, तब तक मैं जूते और चप्पल नहीं पहनूंगा. इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट पेश किया.

विधानसभा से बाहर आते ही खोल दिए थे जूते 

उस बजट में सीएम ने नया जिला बनाने को लेकर कोई घोषणा नहीं की थी. इसके बाद विधायक मदन प्रजापत ने विधानसभा से बाहर आते ही अपने पैर से जूते निकाल दिए थे. 

बालोतरा की जनता से किया था वादा: प्रजापत

विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि पिछले 40 सालों से लगातार बालोतरा को जिला बनाने की मांग उठ रही थी. पिछली बार विधानसभा चुनावों से पहले मैंने बालोतरा की जनता से वादा किया था. उनसे कहा था कि अगर आप मुझे चुनकर विधानसभा तक भेजेंगे, तो मैं बालोतरा को जिला बनाने का पूरा प्रयास करूंगा.

Advertisement

विधायक मदन प्रजापत ने आगे बताया कि सीएम अशोक गहलोत ने मेरी मांग पर जो मुहर लगाई है, उसके लिए मैं और बालोतरा की संपूर्ण जनता मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement