'पुलिस क्या बिगाड़ लेगी...' सड़क पर युवती का ड्रामा, हेलमेट और ईंट से तोड़ी युवक की बुलेट, VIDEO

जयपुर के बाइस गोदाम सर्किल पर मामूली टक्कर के बाद युवती का गुस्सा बेकाबू हो गया और उसने बीच सड़क बुलेट सवार पर हमला कर हंगामा खड़ा कर दिया. हेलमेट और पत्थर से तोड़फोड़ का वीडियो वायरल है, जबकि मौके पर मौजूद पुलिस के सामने यह हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा.

Advertisement
युवती ने हेलमेट और ईंट से तोड़ी युवक की बुलेट (Photo: itg) युवती ने हेलमेट और ईंट से तोड़ी युवक की बुलेट (Photo: itg)

विशाल शर्मा

  • जयपुर,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

राजस्थान के जयपुर में बीच सड़क युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. यहां मामूली बात को लेकर गुस्साई युवती ने हंगामा मचा दिया. जानकारी के अनुसार, एक युवती कैब बाइक पर सवार थी. इसी दौरान पीछे से आ रहे बुलेट चालक और आगे चल रही स्कूटी के बीच अचानक हालात बिगड़ गए. पुलिया के पास स्कूटी सवार ने एकदम ब्रेक लगा दिए, जिससे बुलेट अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई और स्कूटी आगे चल रही कैब बाइक से जा भिड़ी. 

Advertisement

टक्कर के बाद कैब बाइक पर बैठी युवती का गुस्सा फूट पड़ा. उसने स्कूटी चालक को नजरअंदाज करते हुए सीधे बुलेट सवार युवक को घेर लिया और बहस शुरू कर दी. देखते ही देखते विवाद बढ़ता गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया.

स्कूटी के ब्रेक की वजह से हुई टक्कर

घटना बाइस गोदाम सर्किल पर बीते 22 मार्च की है जिसका वीडियो अब सामने आया है. बुलेट चालक सौरभ शर्मा के मुताबिक, वह अपने दफ्तर की ओर जा रहे थे. पुलिया के पास आगे चल रही स्कूटी ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और टक्कर हो गई. उनका कहना है कि यह पूरी घटना अचानक हुई, लेकिन इसके बावजूद युवती ने बिना वजह आक्रामक रुख अपना लिया. 

'पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती'

बुलेट चालक का आरोप है कि कुछ ही देर में युवती ने हेलमेट उठा लिया और फिर हेलमेट और पत्थर से बुलेट पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए. बीच सड़क हो रही इस तोड़फोड़ से वहां अफरा-तफरी मच गई और राहगीर भी दहशत में आ गए. युवती ने कहा- पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती. वो बाइक पर ताबड़तोड़ वार करती रही.

Advertisement

युवती के सिर पर सवार थी सनक

हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी के सामने ही सौरभ मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई तुरंत आगे नहीं आया. वहीं, जिस कैब बाइक पर युवती सवार थी, उसके चालक को भी टक्कर की घटना से खास आपत्ति नहीं थी , लेकिन इसके बावजूद युवती को अलग ही सनक सवार थी. घटना के बाद दोनों पक्ष सोडाला थाना पहुंचे, जहां पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत कराया गया. हालांकि, बीच सड़क हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement