Video: 2 सेकंड और मौत तय थी! एस्केलेटर पर गिरती महिला-बच्चे को पुलिस ने बचाया

जयपुर के सिंधी कैंप मेट्रो स्टेशन पर एस्केलेटर से गिरती महिला और बच्चे को एएसआई दुर्गा प्रसाद ने फुर्ती दिखाकर बचा लिया. महिला संतुलन बिगड़ने से पीछे गिरने लगी थी. सीसीटीवी में कैद घटना में पुलिसकर्मी ने दौड़कर दोनों को संभाल लिया. कुछ सेकंड की देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था.

Advertisement
घटना CCTV में कैद. (Photo: Screengrab) घटना CCTV में कैद. (Photo: Screengrab)

विशाल शर्मा

  • जयपुर,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:40 PM IST

जयपुर स्थित सिंधी कैंप मेट्रो स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एस्केलेटर पर संतुलन बिगड़ने से एक महिला अपने बच्चे समेत गिरने लगी. कुछ ही सेकंड में स्थिति बेहद खतरनाक हो गई थी, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी की सतर्कता ने जानलेवा हादसे को टाल दिया.

घटना उस समय की है जब एक महिला अपने मासूम बच्चे को गोद में लेकर एस्केलेटर से ऊपर जा रही थी. अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बच्चे सहित पीछे की ओर गिरने लगी. नीचे चलती लोहे की तेज़ सीढ़ियां और ऊपर घबराहट का माहौल बन गया. यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एएसआई दुर्गा प्रसाद की नजर इस खतरनाक स्थिति पर पड़ी और उन्होंने तुरंत दौड़ लगाई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जयपुर में प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, भागने की कोशिश में हाथ-पैर टूटे

पुलिसकर्मी की फुर्ती से टला हादसा

एएसआई दुर्गा प्रसाद ने बिना समय गंवाए तेज़ी से प्रतिक्रिया देते हुए महिला और बच्चे को गिरने से पहले ही संभाल लिया. उनकी फुर्ती और सतर्कता के कारण संभावित बड़ा हादसा टल गया. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी की त्वरित कार्रवाई साफ दिखाई दे रही है.

घटना इतनी तेजी से हुई कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए. कुछ पल के लिए स्टेशन पर सन्नाटा छा गया और लोग स्तब्ध रह गए.

देखें वीडियो...

लोगों ने ली राहत की सांस

जब लोगों को एहसास हुआ कि बड़ा हादसा टल गया है, तो सभी ने राहत की सांस ली. इस घटना ने वहां मौजूद यात्रियों को झकझोर दिया और पुलिसकर्मी की सतर्कता की सराहना की गई.

Advertisement

बताया जा रहा है कि यदि दो सेकंड की भी देरी होती तो परिणाम बेहद गंभीर हो सकता था. इस घटना ने एक बार फिर सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया के महत्व को उजागर कर दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement