फिर चर्चा में IAS बहनें: आखिर क्यों हुआ रिया और टीना डाबी का ट्रांसफर, जानिए क्या मिली नई जिम्मेदारी

राजस्थान में 65 IAS अधिकारियों के तबादले के बीच टीना डाबी और रिया डाबी फिर चर्चा में हैं. टीना डाबी को बाड़मेर से टोंक का कलेक्टर बनाया गया है, जबकि रिया डाबी को मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव की जिम्मेदारी मिली है. इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को सरकार की रणनीतिक तैयारी माना जा रहा है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं.

Advertisement
टीना और रिया डाबी दोनों IAS बहनों का ट्रांसफर हो गया है (Photo: ria.dabi/Instagram) टीना और रिया डाबी दोनों IAS बहनों का ट्रांसफर हो गया है (Photo: ria.dabi/Instagram)

शरत कुमार

  • जयपुर ,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:06 AM IST

राजस्थान की नौकरशाही में हुए बड़े फेरबदल के बाद एक बार फिर दो नाम सुर्खियों में हैं. टीना डाबी और रिया डाबी. सरकार ने 65 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इन दोनों बहनों के नए पदों को लेकर हो रही है. 

टीना डाबी को बाड़मेर कलेक्टर के पद से हटाकर टोंक का कलेक्टर बनाया गया है. बाड़मेर, जहां उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रशासनिक सख्ती और जमीनी काम के जरिए पहचान बनाई, वहां से अब उन्हें ऐसे जिले में भेजा गया है जो राजनीतिक रूप से काफी संवेदनशील माना जाता है. टोंक को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट का प्रभाव क्षेत्र माना जाता है. ऐसे में कुछ लोगों का कहना है कि टीना डाबी की तैनाती को सिर्फ एक सामान्य ट्रांसफर नहीं, बल्कि रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा सकता है. आधिकारिक तौर पर इसे रूटीन प्रशासनिक फेरबदल बताया गया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो यह बदलाव कई कारणों का मिश्रण है. बाड़मेर जैसे सीमावर्ती जिले में काम करने के बाद अब टीना डाबी को एक ऐसे जिले की जिम्मेदारी दी गई है, जहां सामाजिक समीकरण और राजनीतिक गतिविधियां ज्यादा जटिल हैं.

Advertisement

रिया डाबी को सीएम ऑफिस में एंट्री

दूसरी ओर, रिया डाबी को मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव की अहम जिम्मेदारी दी गई है. यह पद किसी भी अधिकारी के करियर में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यहां से सीधे सरकार के शीर्ष स्तर पर काम करने का मौका मिलता है. सीएम ऑफिस में तैनाती का मतलब है कि अधिकारी नीतिगत फैसलों, फाइलों की मॉनिटरिंग और प्रशासनिक समन्वय में सीधे भूमिका निभाएगा. रिया डाबी की इस पोस्टिंग को सरकार का भरोसा भी माना जा रहा है. मुख्यमंत्री सचिवालय राज्य की प्रशासनिक मशीनरी का सबसे अहम केंद्र होता है. यहां पर काम करने वाले अधिकारियों को हर विभाग की जानकारी रखनी होती है और फैसलों के क्रियान्वयन पर नजर रखनी होती है.

और किसको क्या मिली जिम्मेदारी 

जयपुर के कलेक्टर जितेंद्र सोनी को सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बनाया गया है. जयपुर में संदेश नायक को कलेक्टर बनाया गया है, जबकि टोंक की जिम्मेदारी टीना डाबी को सौंपी गई है. उदयपुर में गौरव अग्रवाल और बीकानेर में निशांत जैन को तैनात किया गया है. करौली में अक्षय गोदारा और जोधपुर में आलोक रंजन को जिम्मेदारी दी गई है. जैसलमेर में अनुपमा जोरवाल, बाड़मेर में चिनमयी गोपाल, प्रतापगढ़ में शुभम चौधरी और सीकर में आशीष मोदी को कलेक्टर बनाया गया है. फलौदी में अंकित कुमार सिंह और बारां में बाल मुकुंद असावा को पोस्टिंग मिली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement