ऊंट ने दांतों से पकड़कर मालिक को जमीन पर पटका, ऊपर बैठकर बुरी तरह से रौंद डाला

बीकानेर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां कुछ लोगों ने एक ऊंट को पेड़ से बांधाकर डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है ऊंट ने मालिक का सर अपने दांतो से पकड़ कर जमीन पर पटका और ऊपर बैठ कर बुरी तरह से रौंद दिया. खेत मे दूसरा कोई छुड़वाने वाला नहीं था और ऊंठ ने सोहनराम को मौत के घाट उतार दिया.

Advertisement
ऊंट को पीटते लोग ऊंट को पीटते लोग

aajtak.in

  • बीकानेर,
  • 08 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 10:11 AM IST

राजस्थान के बीकानेर में एक ऊंट को पेड़ से बांधाकर और डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई. इस बीच ऊंट को लाठियों से पीटते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो देखने के बाद और कोई शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, पांचू गांव के रहने वाला सोहनराम सोमवार की शाम करीब 5 बजे के अपने खेत में था. उसका ऊंट उसके ढाणी आगे बंधा हुआ था. इसी दौरान वहां कोई दूसरा ऊंट आ गया. इसे देखकर सोहनराम का ऊंट रस्सी तोड़ कर उस ऊंट के पीछे भाग गया. इसी बीच सोहनराम अपने ऊंट को वापस लाने के लिए गया

Advertisement

इसी दौरान ऊंट ने अपने मालिक का सर अपने दांतो से पकड़ कर जमीन पर पटका और ऊपर बैठ कर बुरी तरह से रौंद दिया. खेत मे दूसरा कोई छुड़वाने वाला नहीं था और ऊंठ ने सोहनराम को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद सोहनराम के जानकारों ने ऊंट को खेत में ही एक पेड़ से बांधकर लाठियों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई.

मामले में पांचू थाने के एसएचओ मनोज यादव ने बताया, "मृतक सोहनराम के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है. ऊंट चूंकि राजस्थान का राज्य पशु है, उसकी हत्या के संबंध में वायरल वीडियो देखने के बाद और कोई शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई की जा सकेगी."

(रिपोर्ट- अपर्णेश गोस्वामी)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement