युवती से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, बाल-दाढ़ी काटकर बनाया वीडियो

बाड़मेर में युवती से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. युवक और युवती को रस्सी से बांधकर करीब 5 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया. इस दौरान युवक के आधे बाल, दाढ़ी, मूंछ और भौंह काट दी गई. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है.

Advertisement
युवती से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा. (Photo: Screengrab) युवती से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा. (Photo: Screengrab)

दिनेश बोहरा

  • बाड़मेर,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:16 PM IST

राजस्थान के बाड़मेर जिले में रिश्तों और कानून व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक रात के समय युवती से मिलने उसके गांव पहुंचा था, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद युवक और युवती को रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया गया और युवक के साथ मारपीट व अपमानजनक हरकत की गई.

Advertisement

घटना 12 मई की रात करीब 1 बजे जिले के एक गांव की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार युवक अपने गांव से करीब 30 से 32 किलोमीटर दूर युवती से मिलने पहुंचा था. दोनों गांव के बीच यही दूरी बताई जा रही है. बताया गया कि युवक और युवती आपस में बात कर रहे थे, तभी गांव के कुछ युवक वहां पहुंच गए. उन्होंने दोनों को पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया. इसके बाद युवक को प्रताड़ित किया गया.

करीब 5 घंटे तक युवक-युवती को बनाया बंधक

आरोप है कि गांव के युवक कैंची लेकर आए और युवक के सिर के एक तरफ के बाल काट दिए. इसके साथ ही उसकी दाढ़ी, मूंछ और भौंह भी एक तरफ से काट दी गई. पूरी घटना के दौरान युवती दोनों को छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी. ग्रामीणों ने युवक और युवती को रात से सुबह करीब 6 बजे तक बंधक बनाकर रखा. इसके बाद युवक को उसके गांव भेज दिया गया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रहे युवक और युवती की पहचान कर ली गई है. पुलिस टीम युवक के गांव भी भेजी गई है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस जांच अधिकारी के मुताबिक पूछताछ और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग इस तरह की घटना पर सवाल उठा रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement